होम / Sonia Gandhi Hospitalised: श्वास संक्रमण के चलते सोनिया गांधी को गंगाराम अस्पताल में कराया गया भर्ती

Sonia Gandhi Hospitalised: श्वास संक्रमण के चलते सोनिया गांधी को गंगाराम अस्पताल में कराया गया भर्ती

Gaurav Kumar • LAST UPDATED : January 4, 2023, 5:37 pm IST
ADVERTISEMENT
Sonia Gandhi Hospitalised: श्वास संक्रमण के चलते सोनिया गांधी को गंगाराम अस्पताल में कराया गया भर्ती

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोनिया गांधी को सांस में संक्रमण के इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

सर गंगा राम अस्पताल के डॉक्टर अजय स्वरुप (बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट) ने बताया की ” यूपीए, चैयरपर्सन, सोनिया गांधी को आज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें डॉक्टर अनूप बासु और उनकी टीम की निगरानी में डीपार्टमेंट ऑफ चेस्ट मेडीसिन में भर्ती कराया गया है।”

सूत्रों के मुताबिक, यूपी कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाडरा सोनिया गांधी के बिमारी के चलते राहुल गांधी की चल रही भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं होंगी। बुद्धवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दोनों ही यूपी में चल रही भारत जोड़ो यात्रा से वापिस दिल्ली आ गए है।

राहुल कल यानी गुरुवार को यूपी के बागपत में दोबारा यात्रा के साथ जुड़ेगे। मंगलवार को यूपी से शुरु हुई यह यात्रा 6 जनवरी को यूपी के बाद हरियाणा जाएगी। यह यात्रा जम्मू कश्मीर में जाकर खत्म होगी।

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT