India News (इंडिया न्यूज़),Jharkhand: झारखंड में एक बार फिर दुष्कर्म की बड़ी घटना सामने आई है। जहां नशे में धुत एक युवक ने ट्रेन में यात्रा कर रही महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार, उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन में एक दिव्यांग महिला यात्रा कर रही थी। इसी दौरान आधी रात को महिला अपनी सीट से उठकर बाथरूम में गई। तभी पीछे से एक पेंट्रीकार कर्मचारी घुस आया और यात्री महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। शिकायत मिलने पर रेलवे पुलिस ने ट्रेन के चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
ओडिशा के पुरी से योगनगरी ऋषिकेश जा रही उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन में एक दिव्यांग महिला यात्री से पेंट्रीकार कर्मचारी द्वारा दुष्कर्म का प्रयास करने की घटना सामने आई है। घटना की शिकायत मिलने पर चक्रधरपुर में राजकीय रेलवे पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 28 वर्षीय पीड़ित महिला ओडिशा से उत्तर प्रदेश जा रही थी। इस दौरान कटक और जाजपुर के बीच बीती रात करीब 2 से 3 बजे के बीच पेंट्रीकार कर्मचारी रामजीत ने ट्रेन के बाथरूम में महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया।
Muktsar News: PGI के लिए निकले थे बेटे संग पिता, लूटपाट में पिता की हुई हत्या
पीड़ित महिला के अनुसार, आरोपी युवक ने इस दौरान उसके साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक यौनाचार भी किया। बाथरूम से आवाज सुनकर ट्रेन में यात्रा कर रहे दो युवकों ने बाथरूम खोलकर महिला को आरोपी से बचाया। इसके बाद ट्रेन के चक्रधरपुर पहुंचने पर इन युवकों ने मामले की जानकारी राजकीय रेलवे पुलिस को दी। जिसके बाद राजकीय रेलवे पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पेंट्रीकार कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया। राजकीय रेलवे पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की विवादित टिप्पणियां…शिव जी से पहले सीता जी और द्रौपदी पर की आपत्तिजनक बातें
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.