India News (इंडिया न्यूज़), Modi Cabinet Reshuffle, नई दिल्ली: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें काफी तेज हो गई हैं। कभी भी मंत्रियों की नई सूची जारी हो सकती है। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए मंत्रिमंडल में इन नए नामों की एंट्री हो सकती है। साथ ही कई को छुट्टी देकर पार्टी के काम में लगाया जा सकता है। मोदी मंत्रिमंडल में पिछली बार 2021 में फेरबदल हुआ था। उस वक्त 43 मंत्रियों ने शपथ ली थी।

मोदी कैबिनेट में होगी किसकी एंट्री?

मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलों के बाद किसकी एंट्री होगी और कौन शामिल होगा इसे लेकर कयासों का दौर भी शुरू हो गया है। जिस लेकर सबसे अधिक महाराष्ट्र की चर्चा हो रही है। जहां पर हाल ही में राजनीतिक हलचल मची हुई है। जिसका असर मोदी कैबिनेट में होने वाले बदलाव पर देखने को मिलेगा।

फडणवीस बन सकते हैं मोदी सरकार में मंत्री

एक साल पहले जब महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ मिलकर भाजपा ने अपनी सरकार बनाई थी। उस वक्त देवेंद्र फडणवीस का डिप्टी सीएम का पद मिला था। तब कहा गया था कि उन्होंने कुर्बानी दी है। मगर अब लग रहा है कि फडणवीस को उसका इनाम मिलने का वक्त आ गया है। देवेंद्र फडणवीस के दिल्ली आने की अटकलें तेज हैं। कहा जा रहा है कि मोदी सरकार में वह मंत्री बन सकते हैं।

शिंदे गुट से मोदी कैबिनेट में कौन होगा शामिल?

एकनाथ शिंदे की सरकार गठन को महाराष्ट्र में एक साल बीत चुका है। सरकार गठन के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि मोदी कैबिनेट में शिवसेना को एंट्री मिल सकती है। बताया जा रहा है कि केंद्र में शिंदे गुट से प्रताप राव जाधव मंत्री बन सकते हैं। वहीं भावना गवली का भी नाम इसे लेकर चर्चा में है।

अजित पवार खेमे की भी होगी एंट्री

हाल में महाराष्ट्र में हुए सियासी उलटफेर देखने को मिला है। NCP नेता अजित पवार ने अपने चाचा शरद पवार से बगावत कर एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल हो गए हैं। खबर के मुताबित उन्हें ये आश्वासन दिया गया है केंद्रीय मंत्रिमंडल में एनसीपी को जगह दी जाएगी। तहा जा रहा है कि केंद्र में अजित पवार खेमे से प्रफुल्ल पटेल को मंत्री बनाया जा सकता है। वह अभी राज्यसभा सांसद हैं। शरद पवार ने पटेल को जून में ही पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया था। मगर अजित पवार के साथ जाने की वजह से उन्हें बीते दिन सोमवार, 3 जुलाई को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।

Also Read: