होम / Sun Mission: इस दिन लांच किया जाएगा सूर्य का अध्ययन करने वाला स्पेसक्राफ्ट, क्या होगा आदित्य L1 का लक्ष्य?

Sun Mission: इस दिन लांच किया जाएगा सूर्य का अध्ययन करने वाला स्पेसक्राफ्ट, क्या होगा आदित्य L1 का लक्ष्य?

Divya Gautam • LAST UPDATED : August 29, 2023, 10:43 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Sun Mission: चंद्रयान-3 की सफलता के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) सूरज का अध्ययन करने के लिए दो सितंबर को सूर्य मिशन का प्रक्षेपण करेगा। ‘आदित्य-L 1’ अंतरिक्ष यान को सौर कोरोना (सूर्य की सबसे बाहरी परतों) के दूरस्थ अवलोकन और एल-1 (सूर्य-पृथ्वी लैग्रेंजियन बिंदु) पर सौर हवा के यथास्थिति अवलोकन के लिए बनाया गया है। L-1 पृथ्वी से करीब 15 लाख किलोमीटर दूर है।

सूर्य का अध्ययन करने वाला पहला स्पेसक्राफ्ट

इसरो के मुताबिक, सूर्य का अध्ययन करने वाली पहली अंतरिक्ष-आधारित भारतीय वेधशाला आदित्य-L1 का प्रक्षेपण दो सितंबर को किया जाएगा। इसके लिए सुबह 11:50 बजे का समय तय किया गया है। श्रीहरिकोटा से इसका प्रक्षेपण किया जाएगा। भारत का आदित्य एल1 अभियान सूर्य की अदृश्य किरणों और सौर विस्फोट से निकली ऊर्जा के रहस्य सुलझाएगा।

तारों के अध्ययन में सबसे ज्यादा मदद करेगा

इसरो के मुताबिक, सूर्य हमारे सबसे करीब मौजूद तारा है। यह तारों के अध्ययन में हमारी सबसे ज्यादा मदद कर सकता है। इससे मिली जानकारियां दूसरे तारों, हमारी आकाश गंगा और खगोल विज्ञान के कई रहस्य और नियम समझने में मदद करेंगी।

हमारी पृथ्वी से सूर्य करीब 15 करोड़ किमी दूर है। आदित्य एल1 वैसे तो इस दूरी का महज एक प्रतिशत ही तय कर रहा है, लेकिन इतनी सी दूरी तय करके भी यह सूर्य के बारे में हमें ऐसी कई जानकारियां देगा, जो पृथ्वी से पता करना संभव नहीं होता।

ये भी पढ़ें- Chandrayaan-3: चंद्रमा की सतह पर तापमान मापने में लगा चंद्रयान-3, अब क्या होगा अगला चरण? 

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT