Live
Search
Home > देश > Tejas Thackeray Health Update: उद्धव ठाकरे के बेटे की तबीयत बिगड़ी, 3 दिनों से अस्पताल में भर्ती तेजस का हाल जानते पहुंचे शिवसेना यूबीटी प्रमुख

Tejas Thackeray Health Update: उद्धव ठाकरे के बेटे की तबीयत बिगड़ी, 3 दिनों से अस्पताल में भर्ती तेजस का हाल जानते पहुंचे शिवसेना यूबीटी प्रमुख

Tejas Thackeray Health Update: शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे के प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे तेजस ठाकरे की तबीयत खराब है. जिसकी वजह से वो 3 दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं. आज उद्धव ठाकरे अपने बेटे तेजस का हाल जानने पहुंचे हैं.

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: February 15, 2026 19:49:40 IST

Mobile Ads 1x1

Tejas Thackeray Health Update: शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे के छोटे बेटे तेजस ठाकरे को मुंबई के सर एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. जानकारी सामने आ रही है कि पिछले 3 दिनों से उनका उपचार किया जा रहा है. रविवार सुबह (15 फरवरी, 2026) को उद्धव ठाकरे खुद उनकी सेहत का हालचाल जानने के लिए हॉस्पिटल गए. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तेजस ठाकरे को तीन दिन पहले तबीयत बिगड़ने के बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था.

डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में उनका लगातार मेडिकल इलाज चल रहा है. हालांकि, बीमारी कैसी है, इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है.

एहतियात के तौर पर अस्पताल में कराया गया भर्ती

हॉस्पिटल के सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आ रही है कि तेजस को एहतियात के तौर पर भर्ती कराया गया है और जरूरी मेडिकल टेस्ट किए जा रहे हैं.स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की एक टीम पिछले तीन दिनों से उनकी सेहत पर नजर रख रही है. परिवार के हवाले से जानकारी सामने आ रही है कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है, लेकिन कोई डिटेल्ड बयान जारी नहीं किया गया है.

Haldiram Wedding: हल्दीराम की शानदार शादी में शाहिद कपूर ने लगाए ठुमके, वेडिंग में दिखा शाही अंदाज

अस्पताल पहुंचे उद्धव ठाकरे

रविवार (15 फरवरी, 2026) की सुबह उद्धव ठाकरे एच.एन. रिलायंस हॉस्पिटल पहुंचे और डॉक्टरों से बात की. उन्होंने अपने बेटे की सेहत के बारे में पूछा और हॉस्पिटल में कुछ समय बिताया. पार्टी के दूसरे नेता और करीबी लोग भी उनकी सेहत का हालचाल जानने के लिए हॉस्पिटल पहुंच रहे हैं.

कौन हैं तेजस ठाकरे?

तेजस ठाकरे की बात करें तो वो राजनीति से दूर रहते हैं और पब्लिक लाइफ में बहुत कम दिखते हैं. अगर उनकी शिक्षा की बात करें तो उन्होंने जय हिंद कॉलेज और बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से पढ़ाई की है. वे पेशे से कंजर्वेशनिस्ट और वाइल्डलाइफ रिसर्चर हैं और अपना ज्यादातर समय वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन के कामों में बिताते हैं.

आम तौर पर तेजस लाइमलाइट से दूर रहते हैं, लेकिन 2024 में अनंत अंबानी की संगीत सेरेमनी में उनके डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. उनका परिवार उनके जल्दी ठीक होने की उम्मीद कर रहा है और सपोर्टर उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.

संगरूर दौरे पर अचानक बिगड़ी तबीयत, सीएम भगवंत मान मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती

MORE NEWS

Home > देश > Tejas Thackeray Health Update: उद्धव ठाकरे के बेटे की तबीयत बिगड़ी, 3 दिनों से अस्पताल में भर्ती तेजस का हाल जानते पहुंचे शिवसेना यूबीटी प्रमुख

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: February 15, 2026 19:49:40 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS