होम / महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा पर केंद्र सरकार ने विपक्ष पर साधा निशाना

महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा पर केंद्र सरकार ने विपक्ष पर साधा निशाना

Itvnetwork Team • LAST UPDATED : July 22, 2023, 5:48 pm IST

INDIA NEWS (इंडिया न्यूज़)Anurag Thakur Statement  : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने गैर बीजेपी राज्यों में महिलाओं के साथ हो रही हैवानियत के लिए वहां के राज्य सरकारों को जिम्मेदार ठहराया है। महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अत्याचार और शोषण को लेकर केंद्र सरकार ने विपक्ष और राजस्थान के मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है।

भाजपा के मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, देश के कुछ राज्यों में महिलाओं के प्रति जो अत्याचार हुए हैं, वह बेहद दुखद करने वाले हैं। नारी अस्मिता बिहार में तार तार हो रही है। नीतीश और तेजस्वी के चश्मे से बिहार में सब बहार ही बहार हैं।

 राजस्थान मर्दों का प्रदेश है- शांति धारीवाल

भाजपा ने राजस्थान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान जैसा शांत राज्य आज महिला अपराध के मामले में नम्बर वन बन गया है। राजस्थान में 33 हज़ार दुष्कर्म की घटना सामने आई है।

राजस्थान के मंत्री ने महिलाओं के अपराध पर बात की तो उनको सोनिया जी और राहुल के आदेश पर बर्खास्त कर दिया गया। बता दें कि 21 जुलाई को राजेंद्र गुढ़ा ने विधानसभा में अपनी ही सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा था कि, “ये सच है कि हमारी सरकार महिला सुरक्षा में असफल हुई है! मणिपुर के बजाय हमें ख़ुद के गिरेबां में झांकना चाहिए।” इस बयान के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने ही मंत्री राजेंद्र गुढ़ा को बर्खास्त कर दिया।

भाजपा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में सीएम का इकबाल खत्म हो गया हैं। राजस्थान में रेप के बढ़ते मामले पर शांति धारीवाल के आपत्तिजनक बयान ‘राजस्थान मर्दों का प्रदेश है’, के बावजूद प्रदेश सरकार ने सोनिया और राहुल के आदेश पर शांति धारीवाल को बचाया है।

उन्होने आगे कहा कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी केवल बड़ी-बड़ी बातें करती हैं कि लड़की हूँ लड़ सकती हैं। बस राजस्थान नहीं जा सकती हैं। बिहार में दही जमा सकती हूं। शांति धारीवाल कहे तो ठहाके मार के हंस लेना। अनुराग ठाकुर ने आगे कहा मुख्यमंत्री जी तो सोए ही हैं, पर जो लड़की हैं लड़ सकती हैं वो कहा हैं? राजस्थान महिला अपराध की दृष्टि से नम्बर वन बना हैं।

ममता पर भी कसा तंज

बंगाल चुनाव में बैलट से ज्यादा बम की बात सुनने को मिलती है। ममता जी आपके दिल में ममता बची है या नहीं। हावड़ा के इलाके में 40 से ज्यादा टीएमसी के गुंडों ने महिला को निर्वस्त्र करके घुमाया। मालदा में दो महिलाओं को पीट-पीटकर अर्धनग्न किया जा रहा हैं। भाजपा मंत्री ने दीदी से पूछा कि कहा हैं वह ? बंगाल हो, बिहार हो या राजस्थान सभी राज्यों में महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। सबके मुह पर दही जमी है। जदयू, टीएमसी, कांग्रेस और अवार्ड वापसी करने वाले … फ्रीडम ऑफ स्पीच वाले चुप हैं।

कांग्रेस के राज में 6-6 महीने बंद रहा है मणिपुर 

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा है क्या विपक्ष नेता बिहार, बंगाल और राजस्थान में डेलिगेशन भेजेंगे। हमारी महिला नेता जब डेलिगेशन के साथ बंगाल गयी और जब वापिस आई तो घबराई हुई थी। ममता दीदी आपने क्या बना दिया बंगाल को? संसद के सवाल पर कहा कि बीजेपी ने पहले दिन से कहा है हम महिला अपराध पर बात करने को तैयार हैं। हमारे गृह मंत्री भी 4 दिन गए। वहां शांति की बात की … पहले तो कांग्रेस की सरकार के दौरान मणिपुर 6-6 महीने तक के लिए बंद रहता था। क्या किसी राजनीतिक दल का नेता सदन का सदस्य नहीं रहा तो क्या विपक्ष इसलिए सदन नहीं चलने दे रहा हैं। पिछले सत्र को भी और इस सत्र को भी ?

यह भी पढ़े: सरकार नही चलने देगी आढ़तियों की मनमानी, किलो के हिसाब से ही बेचे सेब नही तो लाइसेंस होगा रद्द

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

29 दिन का होगा सावन, सदियों बाद आया इतना शुभ दिन, सीधा मिलेगा भगवान शिव का आशीर्वाद – IndiaNews
Control Uric Acid: बिना दवाइयों के नेचुरली कंट्रोल करें यूरिक एसिड, ये टिप्स आएंगे काम -IndiaNews
Snake in Scooter Video: स्कूटी में छिपकर बैठा था कोबरा, ड्राइव से पहले इन जगहों पर जरुर करें चेक, वरना हो सकता है बड़ा खतरा-Indianews
एयरलाइंस मौका न तलाशें…, दिल्‍ली एयरपोर्ट हादसे के बाद फ्लाइट किराए पर सरकार की सख्त चेतावनी -IndiaNews
अजगर और मगरमच्छ में हुआ घमासान, एक दूसरे के खून के हुए प्यासे, वीडियो वायरल – IndiaNews
Jalna Road Accident: महाराष्ट्र के जालना में भीषण हादसा, दो गाड़ियों की टक्कर में 7 की मौत-Indianews
भगवा रंग में रंगा अंबानी परिवार, भव्य तरीके से किया RSS प्रमुख Mohan Bhagwat का स्वागत -IndiaNews
ADVERTISEMENT