होम / जानें हरियाणा में कांग्रेंस की हार की 5 बड़ी वजह

जानें हरियाणा में कांग्रेंस की हार की 5 बड़ी वजह

Divyanshi Singh • LAST UPDATED : October 8, 2024, 5:25 pm IST
ADVERTISEMENT
जानें हरियाणा में कांग्रेंस की हार की 5 बड़ी वजह

Congress

India News (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Results 2024: हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की ओर अग्रसर है। रुझानों में बीजेपी 49 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 2014 के बाद से लगातार तीसरा चुनाव हारती दिख रही है। एग्जिट पोल में दावा किया जा रहा था कि कांग्रेस बड़ी जीत दर्ज करेगी। मंगलवार सुबह जब हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हुई तो कांग्रेस रुझानों में 60 सीटों का आंकड़ा पार कर चुकी थी और पार्टी कार्यालय में ढोल बजने लगे थे। हालांकि, जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ी, कांग्रेस को हार की निराशा का सामना करना पड़ा। अब इस बात की खूब चर्चा हो रही है कि आखिरकार हरियाणा में कांग्रेस क्यों हारी?

गुटबाजी

कांग्रेस की हार की सबसे बड़ी वजह गुटबाजी मानी जा रही है। कुमारी शैलजा की नाराजगी खुलकर सामने आई। अशोक तंवर की वापसी भी कांग्रेस के डैमेज को कंट्रोल नहीं कर पाई।

10 साल की एंटी इनकंबेंसी

कांग्रेस कई सीटों पर 10 साल की एंटी इनकंबेंसी के भरोसे नजर आई। इसके अलावा जून 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में पांच सीटें जीतने वाली कांग्रेस भी अति उत्साहित नजर आई।

भाजपा की रणनीति

लोकसभा चुनाव में संविधान और आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा के खिलाफ बिगुल फूंकने वाली कांग्रेस ने हरियाणा में भी यही चाल चली, लेकिन यहां वह भाजपा की रणनीति का तोड़ नहीं निकाल पाई।

दूसरे दलों से लोगों को शामिल करना

कांग्रेस के कई नेता अपनी सीटों तक ही सीमित रहे। इसके अलावा चुनाव के दौरान दूसरे दलों से लोगों को शामिल करवाने का मामला भी कुछ सीटों पर कांग्रेस के लिए नुकसानदेह साबित हुआ।

लाभार्थी वर्ग का मुकाबला

हरियाणा में कांग्रेस भाजपा के लाभार्थी वर्ग का मुकाबला नहीं कर पाई। इसके अलावा पहलवानों और किसानों का मुद्दा भी उसके लिए फायदेमंद साबित होता नहीं दिखा।

कालका से बीजेपी उम्मीदवार शक्ति रानी शर्मा ने मारी बाजी, भारी वोटों से दर्ज की जीत

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT