होम / आज भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे सचिन पायलट, वाशिम जिले से आगे बढ़ी पदयात्रा

आज भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे सचिन पायलट, वाशिम जिले से आगे बढ़ी पदयात्रा

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : November 16, 2022, 10:21 am IST
ADVERTISEMENT
आज भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे सचिन पायलट, वाशिम जिले से आगे बढ़ी पदयात्रा

Bharat Jodo Yatra

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। भारत जोड़ो यात्रा अब महाराष्ट्र से आगे बढ़ रही है। बुधवार सुबह ये पदयात्रा वाशिम जिले में आगे बढ़ी। कांग्रेस नेता सचिन पायलट भी आज इस यात्रा में शामिल होंगे। आज बुधवार को सचिन पायलट इस पदयात्रा में शामिल होंगे। पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने इससे पहले मंगलवार को कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का असर विधानसभा चुनावों में नहीं बल्कि साल 2024 में होने वाले अगले संसदीय चुनावों में दिखाई देगा।

विधानसभा चुनावों पर नहीं पड़ेगा यात्रा का असर

आपको बता दें कि कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने मंगलवार को पत्रकारों से एक बातचीत में कहा कि “आप पूछेंगे कि इस यात्रा का गुजरात और हिमाचल चुनाव पर क्या असर होगा? तो बता दें कि इसका इन पर कोई असर नहीं होगा। किसी भी वोट बैंक से भारत जोड़ो यात्रा का कोई भी लेना-देना नहीं है। इस पदयात्रा का मकसद राजनीति से परे है। राजनीतिक चोरों के खिलाफ यह राजनीतिक लोगों की यात्रा है।”

2024 के चुनावों में महसूस होगा यात्रा का प्रभाव

इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि “कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा एकजुटता को बढ़ावा देगी, इसने हमारी पार्टी को एकजुट किया है। इसका प्रभाव यदि कोई है, तो 2024 के चुनावों में महसूस किया जाएगा।” जयराम रमेश ने कहा कि महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के शेगांव में 18 नवंबर को इस यात्रा के दौरान एक भव्य जनसभा आयोजित की जाएगी। इस रैली के मुख्य अतिथि राहुल गांधी होंगे।

Also Read: उदयपुर रेलवे ब्रिज ब्लास्ट के बाद डूंगरपुर में नदी में मिलें जिलेटिन से भरे बोरे, सभी एंगल से जांच कर रही पुलिस

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT