Live
Search
Home > देश > Today Weather: क्या अप्रैल में भी मौसम रहेगा खुशनुमा? जानें दिल्ली से लेकर राजस्थान तक का ताजा अपडेट

Today Weather: क्या अप्रैल में भी मौसम रहेगा खुशनुमा? जानें दिल्ली से लेकर राजस्थान तक का ताजा अपडेट

Aaj Ka Mausam: अप्रैल शुरू हो गया है, लेकिन मौसम अभी पूरी तरह से स्थिर नहीं हुआ है. गर्मी बढ़ने के बीच अचानक तेज हवाएं, गरज-चमक और बारिश लोगों को हैरान कर रही हैं. कई जगहों पर दिन में धूप रहती है और शाम को आंधी-बारिश हो जाती है. दिल्ली, पटना, लखनऊ, जयपुर, भोपाल और रायपुर जैसे शहरों में मौसम तेजी से बदल रहा है.

Written By: Heena Khan
Last Updated: April 2, 2026 06:19:06 IST

Mobile Ads 1x1

Aaj Ka Mausam: अप्रैल शुरू हो गया है, लेकिन मौसम अभी पूरी तरह से स्थिर नहीं हुआ है. गर्मी बढ़ने के बीच अचानक तेज हवाएं, गरज-चमक और बारिश लोगों को हैरान कर रही हैं. कई जगहों पर दिन में धूप रहती है और शाम को आंधी-बारिश हो जाती है. दिल्ली, पटना, लखनऊ, जयपुर, भोपाल और रायपुर जैसे शहरों में मौसम तेजी से बदल रहा है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम और भी बदल सकता है, जहां हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. इसका असर सिर्फ शहरों में ही नहीं, बल्कि गांवों और खेतों में भी दिखाई देगा. इससे जहां लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी, वहीं नुकसान का खतरा भी बना रहेगा, जैसे फसलों को नुकसान, बिजली गिरने की घटनाएं और तेज हवाओं से पेड़ या बिजली के खंभे गिर सकते हैं.

दिल्ली-NCR का मौसम 

मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक दिल्ली-NCR का मौसम लगातार बदलता रहेगा, और इन बदलावों को यहां के निवासी साफ़ तौर पर महसूस करेंगे. आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा; लेकिन, कई इलाकों में अचानक हल्की बारिश के साथ तेज़ हवाएं चलने का अनुमान है. अधिकतम तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान लगभग 18 डिग्री रहने की उम्मीद है. 

यूपी का मौसम 

बता दें कि उत्तर प्रदेश में मौसम तेज़ी से बदल रहा है, इतना ही नहीं आने वाले दिनों में इसका असर और भी ज़्यादा बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है. 3 और 4 अप्रैल को कई ज़िलों में गरज, बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है. हवा की रफ़्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुँच सकती है, और कई इलाकों में हवा के झोंके और भी ज़्यादा तेज़ हो सकते हैं. 

बिहार का हाल 

वहीं अगर बिहार की बात की जाए तो यहां मौसम  का असर काफी गंभीर होने की उम्मीद है. राजधानी पटना सहित कई जिलों के लिए तेज़ हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुँच सकती है, जिससे रोज़मर्रा की ज़िंदगी बाधित हो सकती है. विभिन्न इलाकों में बिजली गुल होने और पेड़ गिरने की घटनाएँ भी सामने आ सकती हैं.

उत्तराखंड का मौसम 

आप सभी इस बात को जानते होंगे कि उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मौसम तेज़ी से बदलता रहता है, और इस बार भी ऐसी ही स्थिति रहने की उम्मीद है. गरज और बिजली कड़कने के साथ बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में अचानक गिरावट आ सकती है. अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है; जहाँ एक ओर यह पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी, वहीं दूसरी ओर इससे स्थानीय निवासियों को संभावित रूप से कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है.

राजस्थान का हाल 

राजस्थान में भी मौसम का मिजाज बदलने वाला है. जयपुर, जैसलमेर, बाड़मेर और आसपास के इलाकों में आंधी-तूफान और बारिश की संभावना है. 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चल सकती हैं, जिससे धूल भरी आंधी की स्थिति बन सकती है.

IPL 2026: बीच मैदान में गरमाया माहौल, गुस्से से तमतमाया LSG का गेंदबाज, स्टब्स से भिड़ गया, VIDEO

MORE NEWS