Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम लगातार बदल रहा है. जहां मार्च की शुरू में गर्मी ने दस्तक दे दी थी, वहीं अब मार्च के अंत में बारिश का खुशनुमा मौसम देखने को मिल रहा है. वहीं 26 मार्च को पूरे उत्तर भारत में मौसम के मिजाज में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. बता दें कि दिल्ली-NCR में मौसम सुहावना बना रहेगा, जिसमें बादल छाए रहेंगे, बारिश होगी और हल्की गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं. वहीं कई राज्यों में धूप भी खिली रहेगी. चलिए जान लेते हैं आज यानी 26 मार्च 2026 को आपके राज्य का मौसम कैसा रहने वाला है.
मध्य प्रदेश का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश में तेज़ धूप और गर्मी का असर साफ तौर पर दिखाई देगा. जहां दिन में धूप खिली रहेगी और तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. वहीँ शाम के बाद यहां लोगों को तपिश से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.
नोएडा का मौसम
वहीं मौसम विभाग का कहना है कि नोएडा में आज हल्की बारिश के कारण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. इस बीच, लखनऊ, कानपुर और प्रयागराज में आसमान साफ रहेगा और तापमान धीरे-धीरे बढ़ता हुआ दिखाई देगा. आने वाले दिनों में, तापमान 2 से 3 डिग्री और बढ़ सकता है.
दिल्ली का मौसम
राष्ट्र राजधानी दिल्ली में गरज और बिजली चमकने के साथ बारिश होने की संभावना है, जिससे मौसम ठंडा और सुहावना हो सकता है. इसी के चलतें औसम विभाग ने यहां बारिश का अलर्ट जारी किया है. गुड़गांव में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, हालांकि बारिश की संभावना कम है
यूपी का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ रहा है. लखनऊ, कानपुर और प्रयागराज में भी तापमान बढ़ना शुरू हो गया है, हालांकि अभी तक लू जैसी स्थितियां नहीं बनी हैं.
Mumbai Indians: अर्जुन तेंदुलकर बाहर, 8 खिलाड़ी रिलीज, IPL 2026 के लिए मुंबई का स्क्वॉड
बारिश के बाद गर्मी देगी दस्तक
वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन शहरों में जहां बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है. वहीं कुछ ही दिनों में यहां गर्मी दस्तक देने वाली है. लोगों को गर्मी और गर्म लुह का एहसास होने लगेगा. साथ ही तापमान में भी तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.
अप्रैल शुरू होते ही गर्मी का अलर्ट
IMD के अनुसार, अगले 3 से 4 दिनों में उत्तर भारत के अधिकांश शहरों में तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है. बारिश के बाद दिल्ली में गर्मी फिर से लौटेगी और तापमान 36°C तक पहुंच सकता है. मध्य प्रदेश में तापमान 38°C के करीब पहुंच सकता है. उत्तर प्रदेश के शहरों में भी तापमान 37°C तक पहुंचने की संभावना है.