Live TV
Search
Home > देश > Today Weather: यूपी में भारी बारिश तो कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? जानें अपने शहर का हाल

Today Weather: यूपी में भारी बारिश तो कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? जानें अपने शहर का हाल

Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर राजस्थान तक मौसम के मिजाज बदले हुए नजर आ रहे हैं. 6 अप्रैल, 2026 यानी आज देश के प्रमुख शहरों में मौसम मिला-जुला रहने की उम्मीद है.

Written By: Heena Khan
Last Updated: April 6, 2026 06:35:06 IST

Mobile Ads 1x1

Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर राजस्थान तक मौसम के मिजाज बदले हुए नजर आ रहे हैं. 6 अप्रैल, 2026 यानी आज देश के प्रमुख शहरों में मौसम मिला-जुला रहने की उम्मीद है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली, नोएडा और लखनऊ या जयपुर  में आसमान आंशिक रूप से साफ़ रहने की उम्मीद है, जिससे धूप निकलेगी और हल्की गर्मी का एहसास होगा. वहीं अगर बिहार की बात की जाए तो, पटना में तापमान 38°C तक पहुँच सकता है, जो गर्मी के बढ़ने का संकेत है. ऐसा ही कुछ अन्य राज्यों का हाल रहने वाला है. चलिए जान लेते हैं आज आपके शहर का मौसम कैसा रहेगा. 

दिल्ली का मौसम 

दिल्ली-NCR में मौसम की स्थिति 8 अप्रैल तक अस्थिर रहने की उम्मीद है. वहीं, आज मौसम साफ़ रहने की संभावना है, और तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुँचने की उम्मीद है. फिर भी, 7 और 8 अप्रैल को आसमान में आंशिक बादल छाए रहने, बारिश या गरज और बिजली चमकने के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान है.

यूपी का मौसम 

वहीं अगर यूपी की बात की जाए तो उत्तर प्रदेश के लिए भी 6 अप्रैल से 8 अप्रैल तक भारी बारिश का अनुमान जताया गया है. बता दें कि यूपी में लखनऊ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, महोबा, झांसी, जालौन, महामायानगर, हमीरपुर, हरदोई और कानपुर के लिए तीव्र बारिश की चेतावनी प्रभावी है. 

Donald Trump: क्या सच में पागल हो गए ट्रंप? खुद अमेरिकी नेताओं ने दिया ऐसा बयान; इजराइल से ईरान तक हलचल

बिहार का हाल 

वहीँ मौसम विभाग ने बिहार में भी बारिश की चेतावनी जारी की है. बता दें कि इस बीच बिहार में पटना, पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, भोजपुर, गया, रोहतास, कैमूर और औरंगाबाद में मध्यम से भारी बारिश की प्रबल संभावना है.

राजस्थान का मौसम 

राजस्थान के लिए 6 अप्रैल से 8 अप्रैल तक तूफ़ान, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है. आज जोधपुर, बीकानेर और अजमेर संभागों के साथ-साथ शेखावाटी क्षेत्र में बारिश, जिसके साथ 40-50 किमी/घंटा की रफ़्तार से तेज़ हवाएँ चलेंगी और कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है. 7 अप्रैल के लिए जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभागों में ‘येलो अलर्ट’ जारी रहेगा.

Kal ka Rashifal 6 April 2026: मेष से मीन तक? बिजनेस, पढ़ाई और सेहत का हाल, जानें यहां

MORE NEWS