Live
Search
Home > देश > Trains Late News: कोहरे से थम गई ट्रेनों की रफ्तार, हमसफर से लेकर शताब्दी तक करीब 100 ट्रेनें हुईं लेट

Trains Late News: कोहरे से थम गई ट्रेनों की रफ्तार, हमसफर से लेकर शताब्दी तक करीब 100 ट्रेनें हुईं लेट

Trains Late News: कोहरे और ठंड ने कई ट्रेनों की स्पीड पर ब्रेक लगा दिया है. ट्रेंने लेट होने की वजह और समय के बारे में जानने के लिए यह न्यूज पढ़ें.

Written By: Pushpendra Trivedi
Last Updated: February 3, 2026 09:42:18 IST

Mobile Ads 1x1

Trains Late News: सुबह के वक्त मौसम में काफी बदलाव देखने को मिला. तेज आंधी, बारिश और कोहरे ने कई राज्यों को प्रभावित किया. राजधानी  राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के NCR में घने कोहरे की मोटी चादर छाई रही.  साथ ही ट्रेनों का हाल भी बेहाल रहा. कई ट्रेनें कोहरे की वजह से लेट हुईं. मुसाफिरों को इससे थोड़ा मुश्किलों का सामना करना पड़ा. साथ ही अपने डेस्टिनेशन पर देर से पहुंचने पर भी कुछ लोगों की शिकायतें रहीं. 

इसके चलते इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट ने यात्रियों को संभावित देरी के बारे में अलर्ट करते हुए एक एडवाइजरी जारी की. एयरपोर्ट ने कहा कि घने कोहरे के कारण फिलहाल फ्लाइट ऑपरेशन CAT III स्थितियों में किए जा रहे हैं, जिससे देरी हो सकती है. यात्रियों से अपडेटेड फ्लाइट जानकारी के लिए अपनी एयरलाइंस से जुड़े रहने को कहा गया है. 

ज्यादातर ट्रेनें रहीं लेट

उत्‍तर रेलवे के मुख्‍य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर ने न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, कोहरे के चलते काफी संख्‍या में ट्रेनों का ऑपरेशंस प्रभावित हुआ है. घने कोहरे ने रेलवे ऑपरेशन को भी ठप कर दिया. दिल्ली से चलने वाली और पहुंचने वाली करीब 100 के लगभग ट्रेनें अपने तय समय से पीछे चल रही हैं. कई ट्रेनें लगभग 30 मिनट से लेकर 7 घंटे लेट हैं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है. अगर रेल रूट की बात की जाए तो इसमें NCR, NWR and NR जोन्स प्रभावित हुए हैं. मुसाफिरों को अगर किसी जरूरी काम से बाहर जाना है और ट्रेन के जरिए यात्रा करनी है तो उन्हें एक दिन पहले ही निकलना चाहिए. या फिर, बहुत जल्दी सफर का प्लान बनाना चाहिए. ठंड की वजह से अपने पास जरूरी सामान और गर्म कपड़े जरूर रखें.

india us trade deal  1

ये ट्रेनें लेट हुईं

15127 काशी विश्‍वनाथ एक्‍सप्रेस, 15658 ब्रह्मपुत्र एक्‍सप्रेस, 02569 और 02563 हमसफर एक्‍सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12565), महाबोधि एक्सप्रेस (12397), वैशाली एक्सप्रेस (12555), शताब्दी एक्सप्रेस 12397 महाबोधी एक्‍सप्रेस, पूर्वी एक्सप्रेस (12303), दुरंतो एक्सप्रेस (12273), उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति (12417), संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12259), बिहार संपर्क क्रांति (12565, 12561), पूर्णिया राजधानी, स्वर्ण जयंती राजधानी (12423), राजधानी (12301), शताब्दी (22221), तेजस (12925, 12953), दुरंतो (12269), गढ़वाल एक्सप्रेस, गरीब रथ (12250) जैसी अन्य ट्रेनें भी शामिल हैं. ये ट्रेनें विभिन्न राज्यों जैसे बिहार, यूपी, दिल्ली, पंजाब, पश्चिम बंगाल, असम को कनेक्‍ट करती हैं.

IMD ने विजिबिलिटी के लिए येलो अलर्ट जारी किया

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली एनसीआर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इसमें निवासियों को खराब विजिबिलिटी और आने वाले दिनों में लगातार होने वाली दिक्कतों के बारे में चेतावनी दी गई है. IMD के अनुसार, दिल्ली का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. आंशिक रूप से बादल छाए रहने और सुबह लगातार कोहरा की स्थिति बनी रहने की संभावना व्यक्त की गई है.

दिल्ली में चार साल में फरवरी का सबसे ठंडा दिन

1 फरवरी को दिल्ली-NCR में चार साल में फरवरी का सबसे ठंडा दिन रहा. पूरे इलाके में घना कोहरा छा गया, जिससे कई इलाकों में विजिबिलिटी प्रभावित हुई. हालांकि, दिन में बाद में थोड़ी देर के लिए धूप निकली, जिससे कड़ाके की ठंड से ज्यादा राहत नहीं मिली. सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अनुसार, राजधानी में हवा की क्वालिटी भी खराब रही. मंगलवार सुबह 7 बजे AQI 254 दर्ज किया गया. सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अनुसार, 0 से 50 के बीच AQI को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है.

MORE NEWS