Live
Search
Home > Business News > क्या वाकई ट्रेन लेट होने पर आपको मिलेगा रेलवे की तरफ से फुल रिफंड? जानें क्या कहता है IRCTC का नियम

क्या वाकई ट्रेन लेट होने पर आपको मिलेगा रेलवे की तरफ से फुल रिफंड? जानें क्या कहता है IRCTC का नियम

किसी कारण जैसे कोहरा पड़ने, मौसम या तकनीकी खराबी के चलते अगर ट्रेन लेट होती है तो आपको ट्रेन की टिकट का अमाउंट रिफंड मिल सकता है. जी हां, रेलवे ने यात्रियों के लिए यह नियम बनाया हुआ है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: February 22, 2026 12:33:35 IST

Mobile Ads 1x1

railway refund rules: सरकार रेलवे को लेकर नए-नए नियम लाती रहती है और समय-समय पर भारतीय रेलवे को अपग्रेड करती रहती है. लेकिन, बावजूद इसके यात्रियों को रोजाना कई असुविधाओं का सामना करना पड़ता है. कई बार ट्रेन लेट हो जाती है, जिससे यात्री अपनी सहूलियत के हिसाब से गंतव्य तक नहीं पहुंच पाते हैं. अगर ट्रेन ज्यादा लेट है तो कई यात्री ऐसे में दूसरी ट्रेन या बस आदि से सफर कर लेते हैं. ऐसे में उनका टिकट का पैसा बेकार हो जाता है.

किसी कारण जैसे कोहरा पड़ने, मौसम या तकनीकी खराबी के चलते अगर ट्रेन लेट होती है तो आपको ट्रेन की टिकट का अमाउंट रिफंड मिल सकता है. जी हां, रेलवे ने यात्रियों के लिए यह नियम बनाया हुआ है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. 

क्या वाकई ट्रेन लेट होने पर मिलता है रिफंड 

बहुत से लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि क्या सच में ट्रेन लेट होने पर रेलवे पूरा पैसा वापस कर देती है. जी हां, रेल मंत्रालय ने ऐसा नियम निकाला हुआ है कि अगर आपकी ट्रेन 3 घंटे से ज्यादा लेट होताी है तो ऐसे में आपका पूरा पैसा वापस (Ticket Amount Refund) मिल सकता है. इससे कम लेट होने पर टिकट का पैसा वापरस नहीं मिलता है. टिकट का पैसा वापस लेने के लिए आपके पास वेटिंग, कंफर्म या आरएसी टिकट जरूर होनी चाहिए. इसके तहत काउंटर से टिकट लेने वालों और ई टिकट वालों के लिए अलग-अलग नियम हो सकता है. 

कैसे ले सकते हैं टिकट का पैसा वापस 

अपनी ट्रेन लेट होने पर आप IRCTC की ऑनलाइन वेबसाइट या फिर ऐप पर टिकट का रिफंड लेने के लिए क्लेम कर सकते हैं. लेकिन, इसके लिए आपको ट्रेन छूटने के बाद नहीं बल्कि, उससे पहले ही यह प्रोसेस करना होगा. इसके लिए आपको ऑनलाइन टीडीआर भरना होगा. अगर आप अपनी मर्जी से टिकट कैंसल करना चाहते हैं तो इसके लिए कैंसिलेशन अमाउंट भी देना पड़ सकता है. 

कब तक मिलेगा टिकट का रिफंड 

अगर आपने आईआरसीटीसी की ऐप से या ऑनलाइन टिकट की है तो आपको 3 से 7 दिनों के भीतर रिफंड मिल सकता है. यह रिफंड उसी खाते में आएगा, जिससे आपने टिकट की थी. अगर आपने टिकट आरक्षण काउंटर से लिया है तो इसके लिए आपको अपना रिफंड पाने के लिए टिकट को कैंसल करना होगा.

MORE NEWS

Home > Business News > क्या वाकई ट्रेन लेट होने पर आपको मिलेगा रेलवे की तरफ से फुल रिफंड? जानें क्या कहता है IRCTC का नियम

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: February 22, 2026 12:33:35 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS