Thieves snatched a gold chain: महाराष्ट्र के धुले से बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को पूरी तरह से चौंका दिया है. दरअसल, दो शातिर चोरों ने एक गर्भवती महिला के मंगलसूत्र पर हाथ साफ कर दिया है. इसके बाद आगे क्या हुआ है यह जानने के लिए पूरी खबर पढ़िए.
आखिर क्या है पूरा मामला?
दरअसल, यह घटना महाराष्ट्र के धुले के देवपुर इलाके में वानखेडकर नगर की बताई जा रही है. जहां, 32 साल की हाउसवाइफ आकांक्षा भारत बोरसे, जो कि गर्भवती हैं, अपनी बेटी को ट्यूशन से लेने जा रही थीं. इस बात से अंजान कि दो शातिर चोरों से उनका पाला पड़ने वाला है. तभी इसी दौरान एक पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनकी शारीरिक स्थिति का फायदा उठाकर उनके गले से सोने का मंगलसूत्र झपट लिया.
मामले में पुलिस ने कैसे की कार्रवाई?
गश्त पर तैनात पुलिसकर्मी हर्षल चौधरी और राहुल गिरी ने इस मामले को देखते हुए तुरंत कार्रवाई करते हुए चोरों का पीछा करना शुरू कर दिया. तो वहीं, चोरों को रोकने के लिए पुलिस ने अपनी बाइक उनके सामने अड़ा दी, लेकिन बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी.
इस टक्कर में दोनों पुलिस वाले सड़क पर गिरकर घायल हो गए, लेकिन चोट लगने के बावजूद भी उन्होंने हिम्मत दिखाई और एक चोर को मौके पर गिरफ्तार ककने में बड़ी सफलता हासिल की. जबकि, दूसरा चोर भागने में सफल रहा था, जिसे पुलिस ने बाद में घेराबंदी कर पकड़ लिया.
पुलिस ने बड़े गिरोह का किया भंडाफोड़
तो वहीं, दूसरी तरफ पकड़े गए दोनों आरोपी संजू शर्मा और नितिन कुमार हरियाणा के रहने वाले हैं. हालांकि, पुलिस की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं.
पुलिस के मुताबिक, वारदात में इस्तेमाल की गई पल्सर बाइक चोरों ने मुंबई से ही चुराई थी. इसके साथ ही इन आरोपियों के खिलाफ हरियाणा में पहले से ही कई अपराधिक मामले दर्ज किए जा चुके हैं. पुलिस ने घटना को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि 1.30 लाख रुपये का मंगलसूत्र और 52 हजार की बाइक समेत कुल 1.82 लाख रुपये के सामान को फिलहाल जब्त किया गया है.
घटना के दौरान आस-पास थे सीसीटीवी कैमरे
इतना ही नहीं, इस पूरे घटनाक्रम के दौरान आस-पास कई सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे. जिसस यह वारदात CCTV में बेहद ही आसानी से कैद हो गई. इस दौरान सीसीटीवी कैमरे में साफ तौर से मुंबई पुलिस का साहसी एक्शन देखा जा सकता है. तो वहीं, पुलिस विभाग और स्थानीय लोग इन जांबाज सिपाहियों की जमकर सराहना कर रहे हैं.