Ukraine Crisis Russia Hints Major Attack On Kyiv

इंडिया न्यूज, मास्को:

Ukraine Crisis Russia Hints Major Attack On Kyiv रूस (russia) ने बहुत जल्द यूक्रेन (ukraine) की राजधानी कीव पर बड़े हमले (big attack) की चेतावनी दी है। यह हमला कभी भी हो सकता है। इसी के साथ दोनों देशों के बीच दूसरे दौरे की वार्ता के भी संकेत सामने आए हैं। रूस ने हमले की चेतावनी देते हुए कीव में रहने वाले सभी स्थानीय लोगों को तत्काल प्रभाव से कीव छोड़ने के लिए कह दिया है। रूस की न्यूज एजेंसी तास ने यह जानकारी दी है।

Also Read : Ukraine Conflict Indian Students Update : यूक्रेन में कर्नाटक के एक स्टूडेंट की मौत

दोनों देशों के बीच कल होगी बातचीत (Ukraine Crisis Russia Hints Major Attack On Kyiv)

तास के मुताबिक दोनों देशों के बीच दो मार्च को फिर से वार्ता होगी। इसी सोमवार को हुई पहले दौर की शांति वार्ता में युद्धविराम को लेकर कुछ अहम मसलों पर सहमति बनी थी। पांच घंटे तक चली बातचीत में दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों मे ंशामिल सदस्या बातचीत के नतीजों की जानकारी देने के लिए कीव व मास्को लौट गए थे।

Also Read : PM Modi On Indian Student Killed in Ukraine : पीएम मोदी ने नवीन शेखरप्पा के पिता से की बात

पहले दौर की वार्ता में ये हुए थे शामिल

Ukraine Crisis Russia Hints Major Attack On KyivUkraine Crisis Russia Hints Major Attack On Kyiv

पहली दौर की बातचीत में रूस के प्रतिनिधिमंडल में उप रक्षा मंत्री एलेक्जेंडर फोमिन, उप विदेश मंत्री एंड्री रुडेंको और अंतरराष्ट्रीय मामलों की राज्य ड्यूमा समिति के अध्यक्ष लियोनिद स्लटस्की शामिल थे। नेतृत्व रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सहयोगी व्लादिमीर मेडिंस्की ने किया था। यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल में डेविड अरखामिया, रुस्तम उमेरोव, एंड्री कोस्टिन और उप विदेश मंत्री निकोले टोचिट्स्की शामिल थे। नेतृत्व यूक्रेनी राष्ट्रपति कार्यालय के सलाहकार मिखाइल व रक्षा मंत्री एलेक्सी रेजनिकोव व पोडोलीक ने किया था।

Also Read: Foreign Ministry On Indians At Ukraine : यूक्रेन में फंसे भारतीयों के परिजनों की जानकारी साझा करें सांसद

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube