Live
Search
Home > देश > हाई स्पीड रेल कॉरिडोर से लेकर महात्मा गांधी स्वरोजगार योजना तक…यहां जानें- बजट की 10 बड़ी बातें

हाई स्पीड रेल कॉरिडोर से लेकर महात्मा गांधी स्वरोजगार योजना तक…यहां जानें- बजट की 10 बड़ी बातें

Union Budget 2026-27: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया. ऐसे में आइए जानते हैं कि बजट की 10 बड़ी बातें कौन-कौन सी है?

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: 2026-02-01 17:57:21

Mobile Ads 1x1

Union Budget 10 Highlights: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया. इस बजट की सबसे खास बात ये रही कि करीब एक दशक में पहली बार ऐसा हुआ कि बजट रविवार को पेश किया गया. वित्त मंत्री ने बजट में अगले पांच वर्षों के लिए 10,000 करोड़ रुपये के प्रावधान के साथ बायोफार्मा ‘शक्ति’ का प्रस्ताव पेश किया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2026-27 में इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण के लिए आवंटन बढ़ाकर 40,000 करोड़ रुपये करने का रविवार को प्रस्ताव रखा.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार (1 फरवरी, 2026) को घोषणा की कि सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) को समर्थन देने के लिए आत्मनिर्भर भारत कोष में 2026-27 में 4,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि जोड़ी जाएगी.

बजट की 10 बड़ी बातें

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज जो बजट पेश किया है. उसकी 10 प्रमुख बातें कौन-कौन सी है? आइए विस्तार से जानते हैं.

7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनेंगे

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रेलवे को लेकर भी बड़ा एलान किया है. जिसके अनुसार, देश के अलग-अलग हिस्सों में 7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा. इन 7 कॉरिडोर की बात करें तो इनमें मुंबई से पुणे, पुणे से हैदराबाद, हैदराबाद से बेंगलुरु, हैदराबाद से चेन्नई और सिलिगुड़ी से वाराणसी बनाए जाएंगे.

बायोफार्मा सेक्टर के लिए 10 हजार करोड़

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बजट में बायो फार्मा सेक्टर के लिए 10 हजार करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं. जिसको लेकर वित्त मंत्री ने कहा कि भारत को बायोफार्मा का हब बनाना है.

शुगर और कैंसर की दवाईयां होंगी सस्ती

इसके अलावा, देश में तेजी से बढ़ रही शुगर, कैंसर और ऑटोइम्यून जैसी गंभीर बीमारियों से निपटने के लिए केंद्र की मोदी सरकार काफी चिंतित है. इसलिए शुगर और कैंसर की दवाएं सस्ती हो इसके लिए बजट में प्रबंध किया गया है.

बड़े टेक्सटाइल पार्क बनाने का एलान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में एलान किया कि टियर-2 और टियर-3 शहरों में बड़े टेक्सटाइल पार्क बनाए जाएंगे.

शहरी आर्थिक क्षेत्र पर प्रतिवर्ष खर्च किए जाएंगे 5 हजार करोड़ रुपये

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में शहरी आर्थिक क्षेत्र पर प्रतिवर्ष 5 हजार करोड़ रुपये खर्च करने का एलान किया है.

20 नए जल मार्ग बनाने की तैयारी

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में एलान किया कि अगले 5 वर्षों में 20 नए जलमार्गों को चालू किया जाएगा. जिसकी शुरूआत ओडिशा से राष्ट्रीय जलमार्ग 5 से होगी.

4 राज्यों में तैयार किया जाएगा खनिज कॉरिडोर

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि नवंबर 2025 में रेयर अर्थ परमानेंट मैग्नेट के लिए एक योजना शुरू की गई थी. उन्होंने आगे कहा कि अब हम ओडिशा, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु जैसे खनिज समृद्ध राज्यों को माइनिंग, प्रोसेसिंग, रिसर्च और मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए डेडिकेटेड रेयर अर्थ कॉरिडोर बनाने में मदद करने का प्रस्ताव देते हैं.

3 केमिकल पार्क का होगा निर्माण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण के दौरान घोषणा की कि घरेलू उत्पादन को बढ़ाने और आयात कम करने के लिए 3 डेडिकेटेड केमिकल कॉरिडोर बनाए जाएंगे, जिसके बारे में बताया जा रहा है कि ये प्लग एंड प्ले मॉडल पर आधारित होंगे.

एसएमई के लिए 10 हजार करोड़ किए गए आवंटित

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में देश भर के लाखों छोटे व्यवसायों और उद्यमों को नए प्रोत्साहन देने के मकसद से छोटे और मध्यम आकार के उद्यमों (SMEs) के लिए एक ग्रोथ फंड को ₹10,000 करोड़ आवंटित करने की घोषणा की.

महात्मा गांधी स्वरोजगार योजना का ऐलान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण के दौरान खादी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महात्मा गांधी स्वरोजगार योजना की घोषणा की है. 

MORE NEWS