Live
Search
Home > देश > Budget 2026: वित्त मंत्री का ऐलान… बायोफार्मा हब बनेगा भारत, बजट में 10 हजार करोड़ की सौगात, बीमारियों पर रहेगा फोकस

Budget 2026: वित्त मंत्री का ऐलान… बायोफार्मा हब बनेगा भारत, बजट में 10 हजार करोड़ की सौगात, बीमारियों पर रहेगा फोकस

Budget 2026 Nirmala Sitharaman Speech: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट 2026-27 पेश कर रही हैं. बजट स्पीच में वित्त मंत्री ने भारत में बायोफार्मा शक्ति की घोषणा की है, जिसके तहत नॉन कम्युनिकेबल डिजीज जैसे- डायबिटीज, कैंसर और ऑटोइम्यून डिजीज को लेकर नए ट्रीटमेंट, दवाएं और रिसर्च की जाएंगी. इस योजना के लिए सरकार ने अगले 5 सालों के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का ऐलान कर दिया है. अब सवाल है कि आखिर, कैसे मिलेगी इंडस्ट्रीज को गति? केंद्रीय वित्तमंत्री की स्पीच से समझिए-

Written By: Lalit Kumar
Last Updated: February 1, 2026 12:05:03 IST

Mobile Ads 1x1

Budget 2026 Nirmala Sitharaman Speech: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट 2026-27 पेश कर रही हैं. इस दौरान सभी सेक्टर को बड़ी-बड़ी उम्मीदें हैं. बजट स्पीच की शुरुआत में ही उन्होंने सरकार के कर्तव्य गिनाए और हेल्थकेयर सेक्टर को लेकर बड़ा ऐलान किया. वित्त मंत्री ने भारत में बायोफार्मा शक्ति की घोषणा की है, जिसके तहत नॉन कम्युनिकेबल डिजीज जैसे- डायबिटीज, कैंसर और ऑटोइम्यून डिजीज को लेकर नए ट्रीटमेंट, दवाएं और रिसर्च की जाएंगी. कहा, इसके लिए देशभर में 3 नेशनल इंस्टीट्यूट भी बनाए जाएंगे. बता दें कि, ऐसा होने से लोगों को सबसे ज्यादा बढ़ रही बीमारियों से लड़ने में मदद मिलेगी. इस योजना के लिए सरकार ने अगले 5 सालों के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का ऐलान कर दिया है. इससे देश के हेल्थ और फार्मा सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा. अब सवाल है कि आखिर, कैसे मिलेगी इंडस्ट्रीज को गति? केंद्रीय वित्तमंत्री की स्पीच से समझिए-

5 सालों के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का ऐलान

केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण ने देश को बायोफार्मास्युटिकल हब बनने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाने का ऐलान किया है. इसके लिए उन्होंने 5 सालों के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का ऐलान किया है. बता दें कि, देश को बायोटेक और फार्मा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए ‘बायोफार्मा शक्ति’ परियोजना को प्रस्तावित किया है. इस विजनरी प्रोजेक्ट के तहत न केवल दवाओं के निर्माण को गति दी जाएगी, बल्कि शोध और उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए तीन नए उच्च शैक्षिक संस्थानों का गठन भी किया जाएगा. 

आधुनिक तकनीक पर जोर

भारत के हेल्थकेयर सेक्टर को मजबूत बनाने के लिए सरकार 1.50 लाख केयर गिवर कर्मियों को आधुनिक तकनीक का ज्ञान देने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा. इसके साथ ही रेडियोलॉजी और कैंसर रिसर्च को प्रोत्साहित किया जाएगा जिससे इन बीमारियों के खिलाफ लड़ाई और तेज होगी. निर्मला सीतारमण ने कहा है कि देश की स्वास्थ्य प्रणाली को आमलोगों तक सर्वसुलभ बनाया जाएगा.

आयुष विभाग और अधिक होगा मजबूत

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि देश में आयुष विभाग को और अधिक मजबूत किया जाएगा. इसके लिए आयुर्वेदिक मेडिसिन का निर्यात करने के लिए एक विस्तृत रुपरेखा बनाने की भी घोषणा की गई है. हालांकि आयुर्वेदिक दवाइयां अब बड़े पैमाने पर देश से बाहर भेजे जा रहे हैं लेकिन वित्त मंत्री की घोषणा से आने वाले समय में इसकी रफ्तार बढ़ेगी. इसके अलावा वित्त मंत्री ने मेडिकल टूरिज्म को लेकर भी बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि भारत को एडवांस हेल्थकेयर सिस्टम से लैस किया जाएगा और इसे मेडिकल टूरिज्म का हब बनाया जाएगा.

MORE NEWS

Home > देश > Budget 2026: वित्त मंत्री का ऐलान… बायोफार्मा हब बनेगा भारत, बजट में 10 हजार करोड़ की सौगात, बीमारियों पर रहेगा फोकस

Written By: Lalit Kumar
Last Updated: February 1, 2026 12:05:03 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS