Budget 2026 LIVE Streaming : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2026 को संसद में केंद्रीय बजट 2026 पेश करने जा रही हैं. यह बजट इसलिए खास है क्योंकि यह उनका लगातार नौवां बजट होगा. इसके साथ ही वह भारत की पहली वित्त मंत्री बन जाएंगी जो लगातार नौ बार बजट पेश करेंगी. इसके अलावा यह भी पहली बार होगा जब कोई वित्त मंत्री रविवार के दिन केंद्रीय बजट पेश करेंगी, जिससे यह अवसर ऐतिहासिक बन गया है.साल 1999 में जब 28 फरवरी रविवार को पड़ा था, तब तत्कालीन वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने बजट एक दिन पहले यानी शनिवार 27 फरवरी को पेश किया था. निर्मला सीतारमण इससे पहले भी 1 फरवरी 2020 को और फिर 1 फरवरी 2025 को शनिवार को बजट पेश कर चुकी हैं .
आप लाइव ब्रॉडकास्ट कहां देख सकते हैं?
- बजट 2026 का लाइव ब्रॉडकास्ट नेशनल टेलीविजन पर किया जाएगा. दर्शक इन चैनलों पर बजट के कार्यवाही देख सकते हैं
- संसद टीवी: यह चैनल बिना किसी रुकावट के संसद की कार्यवाही दिखाता है.
- दूरदर्शन (DD नेशनल): पूरे देश में उपलब्ध है, जिससे कोई भी देख सकता है.
मोबाइल पर कहां देखें लाइव
जो लोग ऑनलाइन देखना पसंद करते हैं, उनके लिए बजट 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग कई ऑफिशियल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी. दर्शक बजट भाषण ऑनलाइन यहाँ देख सकते हैं.
संसद टीवी का YouTube चैनल
प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) का YouTube चैनल
ऑफिशियल बजट पोर्टल indiabudget.gov.in पर.
भाषण खत्म होने के बाद क्या होता है?
बजट 2026 का भाषण खत्म होने के बाद सरकार फाइनेंशियल स्टेटमेंट और पॉलिसी नोट्स सहित बजट डॉक्यूमेंट्स का पूरा सेट ऑफिशियल पोर्टल पर जारी करेगी। ये डॉक्यूमेंट्स लोकसभा और राज्यसभा दोनों में भी पेश किए जाएंगे. पूरा भाषण वीडियो बाद में देखने के लिए ऑफिशियल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेगा.
बजट स्पीच देखना क्यों जरूरी है?
बजट स्पीच में आने वाले साल के लिए टैक्स, खर्च और डेवलपमेंट के लिए सरकार के प्लान साफ-साफ बताए जाते हैं. इससे आम लोगों को अपनी जेब पर पड़ने वाले असर और सर्विसेज़ में होने वाले बदलावों को समझने में मदद मिलती है. यही वजह है कि हर साल लाखों लोग बजट को ध्यान से देखते और सुनते हैं. बजट 2026 देश का आर्थिक भविष्य तय करने का भी एक अहम मौका होगा.