होम / Union Budget Session Phase II Live Update : दिल्ली नगर निगम एकीकरण विधेयक लोकसभा में पेश, विरोध

Union Budget Session Phase II Live Update : दिल्ली नगर निगम एकीकरण विधेयक लोकसभा में पेश, विरोध

Vir Singh • LAST UPDATED : March 25, 2022, 2:48 pm IST

Union Budget Session Phase II Live Update

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

Union Budget Session Phase II Live Update दिल्ली नगर निगम (Delhi Municipal Corporation) के एकीकरण वाला विधेयक आज लोकसभा में पेश किया गया। इसका बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस ने विरोध किया। केंद्रीय कैबिनेट ने इसी हफ्ते मंगलवार को दिल्ली के तीनों नगर निगमों को एक करने के फैसले पर अपनी मुहर लगाई थी। इसके बाद आज केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने दिल्ली नगर निगम संशोधन बिल 2022 पेश किया। बीजेपी ने अपनी सभी सांसदों को लोकसभा की कार्यवाही में मौजूद रहने के लिए व्हिप भी जारी किया था। बता दें कि इन दिनों संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण चल रहा है। 14 मार्च को यह शुरू हुआ था। आठ अप्रैल तक यह चरण चलेगा।

Also Read : Know What The AAP Leader Told Delhi CM Like This आप नेता ने दिल्ली सीएम को ऐसा क्या कह दिया, जानिए

इसी महीने होनी थी चुनावों की घोषणा, फिलहाल टल गया है प्लान

दिल्ली नगर निकाय चुनावों की तारीख की घोषणा इसी महीने की जानी थी। दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने 9 मार्च को एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया था कि तीनों नगर निगमों को एक करने के लिए उपराज्यपाल ने पत्र भेजकर केंद्र सरकार की मंशा से उसे अवगत कराया है। आयोग ने इसी कारण निगम चुनाव की तारीख की घोषणा टाल दी थी। अधिकारियों का कहना है कि 18 मई से पहले नगर निगम का चुनाव हो जाना चाहिए। 18 अप्रैल तक इसके लिए अधिसूचना जारी करनी होगी।

Also Read : Delhi MCD Elections : चुनाव टालने के केंद्र के सुझाव पर सुप्रीम कोर्ट पहुंची आदमी पार्टी पाटी

दिल्ली नगर निगम को 2011 में तीन में विभाजित किया गया

दिल्ली नगर निगम को 2011 उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी), दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) और पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) समेत तीन में विभाजित किया गया था। हाल ही में नगर निगम के तीनों मेयर ने तीनों निगमों के एकीकरण का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा था। उन्होंने कहा था कि निगमों की खराब आर्थिक स्थिति से कर्मियों को सैलरी मिलने में देरी हो रही है। इसके अलावा विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं, इसलिए तीनों नगर निगमों को एक करने की जरूरी है।

Connect With Us: Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.