होम / 'हमें इतने बड़े समर्थन की उम्मीद नहीं थी….', लंदन में इंडिया हाउस में 'मन की बात' का 100वां एपिसोड सुनने के बाद केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह

'हमें इतने बड़े समर्थन की उम्मीद नहीं थी….', लंदन में इंडिया हाउस में 'मन की बात' का 100वां एपिसोड सुनने के बाद केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : April 30, 2023, 1:31 pm IST

Mann ki Baat 100 Episode

India News (इंडिया न्यूज़), Mann ki Baat 100 Episode, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम के 100 वें एपिसोड को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंंने देश की जनता से बात करते हुए कई अहम बातें कही। पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को विदेशों में भी सुना गया है। लंदन में इंडिया हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 100वें एपिसोड को सुनने के बाद केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि हमें इतने बड़े समर्थन की उम्मीद नहीं थी।

लोगों को प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा है- जितेंद्र सिंह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 100वें एपिसोड को सुनने के बाद केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, “हमें इतने बड़े समर्थन की उम्मीद नहीं थी। मुझे लगता है कि पूरे इंग्लैंड के प्रवासी यहां इंडिया हाउस में हैं… यह इस बात का भी संकेत है कि लोगों को प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा है।”

11 विदेशी भाषाओं में प्रसारित

22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा, मन की बात फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी, दारी और स्वाहिली सहित 11 विदेशी भाषाओं में प्रसारित की जाती है। मन की बात का प्रसारण आकाशवाणी के 500 से अधिक प्रसारण केंद्रों द्वारा किया जाता है। लोगों के जीवन पर मन की बात के प्रभाव के संबंध में एक अध्ययन किया गया।

Also Read: छेड़छाड़ से परेशान हुई युवती ने की सुसाइड करने की कोशिश, पुलिस ने शिकायत दर्ज कर शुरू की जांच 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

भारत के इस राज्य में दलितों पर हुआ अत्याचार, गोलीबारी के बाद 80 घरों को किया गया आग के हवाले, तेजस्वी ने इसे बताया महा जंगलराज…
Weather Today: दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में तेज बारिश, AQI पहुंचा 63 के पार
Aaj ka Rashifal: आज मां लक्ष्मी कर देंगी इन राशियों को मालामाल! बस जान लें क्या है आपके भाग्य में
19 सितंबर को सस्ता हुआ Petrol-Diesel के दाम? जानें कच्चे तेल का हाल
इजरायली रक्षा मंत्री के इस बयान ने मिडिल ईस्ट में मचाया बवाल, जानिए उसने ऐसा क्या कहा जिससे थर-थर कांपेगा हिजबुल्लाह और हमास?
Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि, जानिए राहुकाल और शुभ मुहूर्त
पराठे की पहले की पिटाई फिर ग्राहक को परोसा, Video को देख लोगों का भी कर दिया खाने का मन
ADVERTISEMENT