होम / UP Assembly Poll 2022 तीसरे चरण के लिए वोटिंग आज, सुबह 7 से मतदान शुरू

UP Assembly Poll 2022 तीसरे चरण के लिए वोटिंग आज, सुबह 7 से मतदान शुरू

Vir Singh • LAST UPDATED : February 20, 2022, 7:36 am IST

UP Assembly Poll 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

UP Assembly Poll 2022 उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की 18वीं विधानसभा (18th Assembly) के लिए आज सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच सात बजे तीसरे चरण (Third Phase) का मतदान (voting) शुरू हो गया। राज्य के 16 जिलों की 59 सीटों के लिए आज वोटिंग होगी। शाम छह बजे तक मतदान चलेगा। तीसरे चरण में के मतदान में पश्चिमी व मध्य यूपी के साथ बुंदेलखंड के 2.16 करोड़ मतदाता 627 प्रत्याशियों (627 nominees) के भाग्य का फैसला करेंगे। 627 प्रत्याशियों में से 97 महिला प्रत्याशी हैं। यूपी में कुल 403 विधानसभा सीटें हैं। गौरतलब है कि यूपी व पंजाब के अलावा इस बार गोवा, उत्तराखंड व मणिपुर सहित पांच राज्यों में चुनाव हो रहे हैं और मतगणना 10 मार्च को होनी है।

इन 16 जिलों में हो रही वोटिंग

UP Assembly Poll 2022

तीसरे चरण में के मतदान में आज जिन 16 जिलों में वोटिंग चल रही है उनमें हाथरस, एटा, मैनपुरी, कासगंज, कानपुर देहात, फिरोजाबाद, फरुर्खाबाद, जालौन, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर नगर, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर एवं महोबा शामिल हैं। मतदान के लिए 25794 पोलिंग बूथ तथा 15557 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें 641 आदर्श मतदान केन्द्र तथा 129 समस्त महिलाकर्मी मतदेय स्थल बनाए गए हैं।

सीटें, प्रत्याशी व मतदाता

कुल सीटें-59
कुल जिले-16
कुल प्रत्याशी: 627
महिला प्रत्याशी-97
कुल मतदाता-2.16 करोड़
महिला मतदाता-एक करोड़
पुरुष मतदाता-1.16 करोड़

Also Read : UP Assembly Elections 2022 First Phase प्रदेश की 58 सीटों के लिए पहले चरण का मतदान जारी

बड़े चेहरे जिनकी आज किस्मत मतपेटियों में हो जाएगी बंद

UP Assembly Poll 2022

आज जो बड़े चेहरे मैदान में हैं उनमें केंद्रीय मंत्री एसपी च्सह बघेल, औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री नीलिमा कटियार, आबकारी मंत्री राम नरेश अग्निहोत्री, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव के समधी हरिओम यादव, शिवपाल सिंह यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद और पूर्व आइपीएस असीम अरुण शामिल हैं।

Also Read : UP Assembly Elections 2022 Second Phase Polling दूसरे चरण का मतदान आज, सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Russia Ukraine War: यूक्रेन ने पूर्व क्षेत्र के 3 गांवों से सेना हटाई, ज़ेलेंस्की ने की हथियारों की मांग -India News
Indian Air Force: इंडियन एअर फोर्स बनी संकटमोचक, गंभीर रूप से बीमार मरीजों को लेह से चंडीगढ़ पहुंचाया- Indianews
Pakistan Deputy PM: पाकिस्तान को मिला नया उप प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री इशाक डार को किया गया नियुक्त -India News
Pune Traffic Police: पीएम मोदी पुणे में भरेंगे हुंकार, रैली के लिए यातायात पुलिस ने जारी किया रुट डायवर्जन -India News
Lok Sabha Election 2024: ‘तानाशाही की तरफ जा रहा देश’, सुनीता केजरीवाल ने बीजेपी पर साधा निशाना -India News
Reservation Row: गृह मंत्री अमित शाह का फेक वीडियो वायरल, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR -India News
बम विस्फोट का आरोप, जेल से पूरी की पढ़ाई, इजरायल में बंद फिलिस्तीनी लेखक को मिला यह पुरस्कार- Indianews
ADVERTISEMENT