होम / UP Assembly Elections 2022 First Phase प्रदेश की 58 सीटों के लिए पहले चरण का मतदान जारी

UP Assembly Elections 2022 First Phase प्रदेश की 58 सीटों के लिए पहले चरण का मतदान जारी

Vir Singh • LAST UPDATED : February 10, 2022, 12:43 pm IST

संबंधित खबरें

UP Assembly Elections 2022 First Phase

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

UP Assembly Elections 2022 First Phase यूपी में आज सुबह पहले चरण का मतदान (first phase polling) शुरू हो गया। मार्च तक पांच राज्योंं में विधानसभा चुनाव होने हैं और आज से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश से वोटिंग की शुरुआत हुई। प्रदेश की 18वीं विधानसभा (18th Assembly) के लिए आज वेस्ट यूपी की 11 जिलों की 58 सीटों पर वोट (Votes on 58 seats in 11 districts) डाले जाएंगे। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ है और यह छह बजे तक चलेगा।

जानिए कितने हैं प्रत्याशी व वोटर

कुल उम्मीदवार : 623
कुल वोटर : 2.28 करोड़
पुरुष वोटर : 1.24 करोड़
महिला वोटर : 1.04 करोड़
थर्ड जेंडर मतदाता : 1448
महिला उम्मीदवार : 73

Also Read : PM Modi On Assembly Elections विधानसभा चुनावों में भारी बहुमत से जीतेगी बीजेपी

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 796 कंपनियां तैनात

UP Assembly Elections 2022 First Phase
Chief Electoral Officer Ajay Kumar Shukla

चुनाव आयोग ने मतदान शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए पूरी तैयारी की है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया की सुरक्षा व्यवस्था के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों की 796 कंपनियां तैनात की गई हैं। बता दें कि पिछले चुनाव यानी 2017 के विधानसभा चुनाव में आज जिन 58 सीटों पर वोटिंग हो रही है उनपर 64.2 फीसदी मतदान हुआ था।

जानिए सुरक्षा-व्यवस्था पर क्या कहते हैं एडीजी लॉ एंड आर्डर

UP Assembly Elections 2022 First Phase
ADG Law and Order Prashant Kumar

राज्य के एडीजी लॉ एंड आर्डर (ADG Law and Order) प्रशांत कुमार (Prashant Kumar) ने बताया कि अर्धसैनिक बलों की 800 कंपनियां सुरक्षा के लिए लगाई गई हैं। इनमें से 724 कंपनियों को बूथ ड्यूटी पर तैनात किया गया है। वहीं 15 कंपनियों की तैनाती स्ट्रांग रूम में ईवीएम की सुरक्षा के लिए की गई है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 66 कंपनियों को तैनात किया गया है। मेरठ-सहारनपुर मंडल के आठ जिलों की 37 विधानसभा सीटों पर सुरक्षा कड़ी की गई। इन 37 सीटों पर होमगार्ड से लेकर अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। जबकि मेरठ जिले में केवल 88 कंपनी अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है।

UP Assembly Elections 2022 First Phase
Mathura, Feb 10 (ANI): Security personnel stand guard as voters stand in queues to cast their vote on the first phase of the Uttar Pradesh Assembly election, at polling booth, in Mathura on Thursday. (ANI Photo)

Also Read : Assembly Elections Will be held Soon in Jammu and Kashmir स्थिति सामान्य होने पर पूर्ण राज्य का दर्जा भी मिलेगा:  गृहमंत्री अमित शाह

Read More: Punjab Assembly Elections कांग्रेस ने कसी कमर, मेनिफेस्टो कमेटी और कैंपेन कमेटी गठित

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT