होम / US President Joe Biden Warns Russia: नाटो की सीमा एक इंच भी क्रॉस करने की न सोचे रूस, बेहद खराब होंगे परिणाम

US President Joe Biden Warns Russia: नाटो की सीमा एक इंच भी क्रॉस करने की न सोचे रूस, बेहद खराब होंगे परिणाम

Vir Singh • LAST UPDATED : March 27, 2022, 2:47 pm IST

US President Joe Biden Warns

इंडिया न्यूज, वाशिंगटन:

US President Joe Biden Warns रूस-यूक्रेन में एक महीने से ज्यादा समय से जारी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (US President Joe Biden) ने एक बार फिर रूस को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि यदि रूस ने उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (NATO) के क्षेत्र में घुसने की हिमाकत की तो किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उसे इसका बहुत कड़ा जवाब दिया जाएगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि रूस नाटो की सीमा में एक इंच भी घुसने की सोचे भी नहीं। अगर ऐसा किया तो इसके बहुत खराब नतीजे उसे भुगतने पड़ेंगे। बता दें कि आज रूस-यूक्रेन युद्ध का 32वां दिन है और दोनों देशों की सेनाएं पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने पहली बार दी सख्त चेतावनी

US President Joe Biden Warns Russia

नाटो की मीटिंग (nato meeting) के बाद बाइडेन (biden) का यह बयान सामने आया है। बता दें कि यह पहली बार है जब बाइडेन ने रूस के खिलाफ सख्त चेतावनी दी है। एक तरह से यूक्रेन संघर्ष के बीच रूस के लिए यह एक दिशानिर्देश है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने साफ कर दिया है कि नाटो एकजुट है और रूसी सेना यूक्रेन तक ही सीमित रहे। नाटो को कतई तोड़ा नहीं जा सकता है। विदेश मामलों के विशेषज्ञ प्रो हर्ष वी पंत के अनुसार नाटो की मीटिंग के बाद बाइडेन का यह बयान नाटो सदस्य देशों की चिंता को दूर करने के लिए जारी किया गया है।

Also Read : Russia Ukraine Nuclear Attack Plan : जानें, रूस के परमाणु बमों को, जिससे दुनिया को है खतरा

बयान से लगता है आरपार के मूड में हैं रूसी राष्ट्रपति पुतिन

US President Joe Biden Warns Russia

विदेश मामलों के जानकार प्रो हर्ष वी पंत ने यह भी कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (President Vladimir Putin) यूक्रेन में आरपार की जंग के मूड में दिख रहे हैं। वह कह चुके हैं कि इस रूस-यूक्रेन जंग में जो भी शामिल होगा उसे रूसी मिसाइलों से दो-चार होना पड़ेगा। पुतिन के ऐसा कहने से साफ था कि यह जंग यूक्रेन व रूस के बीच है और इसमें नाटो व अमेरिका को आने की जरूरत नहीं है। इसी आधार पर अमेरिका ने भी चीन को चेताया था कि यदि अगर उसने यूक्रेन मामले में रूस की मदद की तो उसके टुकड़े-टुकड़े हो जाएंगे।

US President Joe Biden Warns Russia

READ ALSO: Russia Ukraine War 31st Day Live Update: रूस ने समुद्र में उतारी परमाणु पनडुब्बियां, बढ़ा न्यूक्लियर वॉर का खतरा

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Khalistan Slogans: ट्रूडो की मौजूदगी में लगे खालिस्तान समर्थक नारे, भारत ने किया कनाडाई राजनयिक को तलब
Priyanka Chopra ने फ्लॉन्ट की टोंड बॉडी, हेड्स ऑफ स्टेट के सेट से नई सेल्फी की शेयर -Indianews
KKR vs DC Toss Update: कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीता टॉस, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
IPL 2024, KKR vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स का तीसरा विकेट गिरा, शाई होप 6 रन बनाकर आउट
Taapsee Pannu का खुलासा, शादी के आउटफिट्स किसी डिजाइनर ने नहीं, बल्कि कॉलेज के दोस्त ने किए थे तैयार -Indianews
अशोक चोपड़ा के निधन को अब तक भूला नहीं पाई हैं Priyanka Chopra, पिता को खोने का दर्द किया बयां -Indianews
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने बदल दिया अपना ही फैसला, 14 वर्षीय बलात्कार पीड़िता से जुड़ा है मामला- Indianews
ADVERTISEMENT