India News, इंडिया न्यूज़,USA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं। जिसके बाद शनिवार को व्हाइट हाउस के शीर्ष अधिकारी जॉन किर्बी ने प्रधानमंत्री मोदी के अमेरिका दौरे के बाद भारत और चीन के रिश्ते पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, भारत के लिए चीन भले एक चुनौती है, लेकिन भारत अपने दम पर चीन का सामना करता है।
पीएम मोदी के लिए हुए प्रेस वार्ता दौरान जॉन किर्बी ने कहा कि, भारत को तेल खरीदने के लिए अपनी पसंद खुद चुननी होगी। हम उम्मीद करते हैं कि भारत मूल्य सीमा पर या उससे नीचे ही रूसी तेल खरीदे। जैसा वह पहले से ही कर रहा है। पीएम मोदी की यह राजकीय यात्रा चीन के बारे में नहीं थी। बल्कि यह यात्रा भारत और अमेरिका के द्विपक्षीय संबंधों के महत्व के बारे में दोनों देशों के नागरिकों को संदेश देने के लिए थी। सच कहूं तो, भारत के सामने चीन एक बड़ी चुनौती है। लेकिन भारत अपने दम पर चीन का सामना करने का दम रखता है। किर्बी ने आगे कहा कि हां, दोनों देशों पर मंडरा रहे चीनी संकट को कल के एजेंडे में शामिल किया गया। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि भारत पर चीन के खिलाफ जवाबी हमले के लिए जोर डाला गया है। भारत संप्रभु और स्वतंत्र राज्य है। जॉन किर्बी ने कहा कि इस यात्रा से पुष्टि हो गई कि भारत और अमेरिका के रिश्ते पहले से कहीं अधिक मजबूत, गहरे और व्यापक हो गए हैं। भविष्य की बात की जाए तो हम दोनों देशों के रिश्तों के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर के बारे में भी सोचते हैं। जलवायु परिवर्तन, वैश्विक स्वास्थ्य, ऊर्जा, सुरक्षा और खाद्य सुरक्षा जैसे मुद्दे महत्वपूर्ण हैं। यात्रा के दौरान राष्ट्रपति बाइडन ने साफ कर दिया कि इन समस्याओं को सुलझाने में भारत से बेहतर कोई और नहीं हो सकता।
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.