होम / माता वैष्णो देवी में भूस्खलन, दो श्रद्धालुओं की मौत, एक घायल

माता वैष्णो देवी में भूस्खलन, दो श्रद्धालुओं की मौत, एक घायल

Raunak Kumar • LAST UPDATED : September 2, 2024, 4:20 pm IST

Vaishno Devi Landslide

India News (इंडिया न्यूज), Vaishno Devi Landslide: जम्मू कश्मीर में मौजूद माता वैष्णो देवी का दर्शन करने रोजाना हजारो श्रद्धालु जाते हैं। पहाड़ों पर स्थित माता वैष्णो देवी के पैदल मार्ग पर भूस्खलन हुआ है। यह घटना पैदल मार्ग पर हिमकोटि के पास हुई। जिसमें दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, एक घायल हो गया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें भूस्खलन के बाद पैदल मार्ग पर लगा टिन शेड टूट गया। रियासी के जिला आयुक्त ने मौत की पुष्टि की है।

पुराने मार्ग से यात्रा जारी

इस हादसे के बीच पुराने मार्ग से यात्रा जारी है। इस घटना के बारे में अधिकारियों ने बताया कि दोपहर करीब 2.35 बजे भवन से तीन किलोमीटर आगे पंछी के पास भूस्खलन हुआ, जिससे ऊपरी लोहे के ढांचे का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं भूस्खलन के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। फिलहाल घायलों की स्थिति के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बता दें कि वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पूरे साल देशभर से श्रद्धालु आते हैं। नवरात्रि के मौके पर यहां भीड़ बढ़ जाती है।

ममता बनर्जी ने क्यों नहीं की शादी? सफेद साडी़ पहनने के पीछे छुपा है बड़ा राज, जानिए क्या है सच्चाई?

शक्तिपीठों में से एक है वैष्णो देवी मंदिर

गौरतलब है कि मां दुर्गा को समर्पित 108 शक्तिपीठों में से एक वैष्णो देवी मंदिर है। यह भारत में सबसे अधिक देखे जाने वाले तीर्थ स्थलों में से एक है। वहीं नवरात्रि जैसे त्योहारों के दौरान भक्तों की संख्या एक करोड़ तक हो जाती है। वैष्णो देवी मंदिर भारत के सबसे अमीर मंदिरों में से एक है।

वैष्णो देवी मंदिर का प्रबंधन और प्रशासन श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा संभाला जाता है। इसके बोर्ड में नौ सदस्य होते हैं। साल 2023 में रिकॉर्ड संख्या में भक्तों ने वैष्णो देवी के दर्शन किए। जहां रिकॉर्ड 93.50 लाख भक्तों ने वैष्णो देवी के दर्शन किए।

एक शूरवीर योद्धा होकर भी आखिर क्यों अर्जुन को पूरे एक साल तक महिला बनकर पड़ा था रहना?

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

वेदांता ग्रुप की रिफाइनरी का बांध टूटा, फसलें हुईं तबाह, कंपनी ने कही ये बड़ी बात
डॉक्टरों से मुलाकात के बाद ममता ने कोलकाता पुलिस कमिश्नर और 2 स्वास्थ्य अधिकारियों को हटाया
न्यूयॉर्क में BAPS स्वामिनरायण मंदिर की बर्बरता अस्वीकार्य है; जानिए भारतीय दूतावास ने क्या कहा
Vishwakarma Puja 2024: कल विश्वकर्मा पूजा पर इन मंत्रों के साथ के करें देवताओं के शिल्पकार की पूजा, ये रहे शुभ मुहूर्त
Patna news: लड़की को I LOVE YOU कहना 2 मनचलों को पड़ा भारी, पहले परिजनों ने जमकर कूटा, फिर पुलिस ने …
‘अपने गिरेबान में झांकें..’, ईरानी सुप्रीम लीडर के भड़ाकाऊ बयान पर भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब
यूपी में बाढ़ से हाल बेहाल! मुरादाबाद के घरों में घुस रहा पानी, किसान परेशान
ADVERTISEMENT