होम / Vande Bharat: भारतीय रेल ने दी नई खुशखबरी, अब इस रूट पर भी चलेगी वंदे भारत!

Vande Bharat: भारतीय रेल ने दी नई खुशखबरी, अब इस रूट पर भी चलेगी वंदे भारत!

Rajesh kumar • LAST UPDATED : June 20, 2024, 5:16 pm IST
Vande Bharat: भारतीय रेल ने दी नई खुशखबरी, अब इस रूट पर भी चलेगी वंदे भारत!

India News(इंडिया न्यूज),Vande Bharat: अब तक देश के लगभग सभी राज्यों में वंदे भारत ट्रेनें शुरू की जा चुकी हैं। अब वंदे भारत को नए रूट पर चलाने की तैयारी है, ताकि ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को इसका लाभ मिल सके। अब वंदे भारत बेंगलुरु-मदुरै रूट पर चलने जा रही है। इसकी शुरुआत 20 जून से होगी।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 5.15 बजे मदुरै रेलवे स्टेशन से रवाना होगी और फिर दोपहर 1.15 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी। इसके बाद वापसी के दौरान वंदे भारत दोपहर 1.45 बजे बेंगलुरु रेलवे स्टेशन से रवाना होगी और फिर शाम 5 बजे सलेम स्टेशन पहुंचेगी। यह रात 8.20 बजे त्रिची और फिर रात 10.25 बजे मदुरै रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

जानें क्या है I4C जिससे मिली जानकारी के बाद UGC-NET 2024 परीक्षा कर दी गई रद्द-Indianews

बेंगलुरु-मदुरै वंदे भारत ट्रेन में भी अन्य वंदे भारत की तरह आठ कोच हो सकते हैं। इसमें भी दो तरह के कोच होंगे, चेयर कार और एग्जीक्यूटिव चेयर कार और दोनों का किराया अलग-अलग होगा। हालांकि, अगर यात्रियों की मांग और बढ़ती है तो भविष्य में इन वंदे भारत ट्रेनों में अतिरिक्त कोचों की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है।

मदुरै-बेंगलुरु वंदे भारत ट्रेन का किराया अभी आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं किया गया है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि एसी चेयर कार का किराया करीब 1300 रुपये और एग्जीक्यूटिव कोच का किराया करीब 2300 रुपये हो सकता है। वहीं, आने वाले समय में कई अन्य रूटों पर भी वंदे भारत ट्रेनें शुरू की जा सकती हैं। इनमें से एक एग्मोर-नागरकोइल वंदे भारत भी है। इसे भी जल्द ही शुरू किया जा सकता है।

इस फ्लाइट के साथ ऐसा क्या हुआ? जहां से भरी थी उड़ान फिर वहीं जा पहुंचा विमान

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT