भारत की सेमी हाईस्पीड पहचान बन चुकी वंदे भारत एक्सप्रेस रोजाना लाखों यात्रियोंको उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचा रही है. हाल ही में 2 वंदे भारत ट्रेनों को बंद करने का फैसला लिया गया था, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. लेकिन, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को पटरियों पर उतारा जा सकता है. माना जा रहा है कि मार्च के आखिर में इस ट्रेन को यात्रियों की सेवा के लिए शुरु किया जा सकता है.
यह ट्रेनें भी पहले की रह ही तकनीक और डिजिटलाइजेश न के साथ चलाई जाएंगी. चलिए जानते हैं वंदे भारत ट्रेनें किस रूट पर और कितने किराए के साथ चलाई जाएंगी साथ ही इनकी कनेक्टिविटी के बारे में.
किस रूट पर चलाई जाएंगी ट्रेनें
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वंदे भारत के रूट के बारे में अभी सटीक जानकारी नहीं है क्योंकि इसका रूट अभी तय नहीं हुआ है. लेकिन, जानकारों के मुताबिक वंदे भारत को दिल्ली से हावड़ा के रूट पर चलाए जाने के साथ-साथ दिल्ली से मुंबई के रूट पर भी उतारी जा सकती है. वहीं, इस ट्रेन को चेन्नई-बेंगलुरु और मुंबई के रूट पर भी चलाया जा सकता है. दक्षिण और पश्चिम भारत को जोड़ने के लिए यह एक जरूरी मार्ग है.
किन शहरों को कनेक्ट करेगी ये ट्रेन
वंदे भारत एक्सप्रेस 160 से से ज्यादा रूटों पर अपनी सेवाएं दे रही है. यह ट्रेन वैसे तो कई रूट्स और शहरों को आपस में जोड़ती है. वंदे भारत वाराणसी-लखनऊ-दिल्ली और बेंगलुरु को जोड़ती है. वंदे भारत दिल्ली से कटरा के रूट पर भी चलती है. इसके साथ ही अब दिल्ली मुंबई और बेंगलुरु और मुंबई से भी सीधे यह ट्रेन कनेक्ट करेगी. साथ ही साथ दिल्ली से हावडड़ा को भी जोड़ा जाएगा, जिससे वंदे भारत की कनेक्टिविटी देर में कई राज्यों में हो जाएगी.
बोल्स्टरलेस कोच का किया जाएगा इस्तेमाल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वंदे भारत स्लीपर में अब बोल्स्टरलेस कोच का इस्तेमाल किया जा रहा है. दरअसल, बोल्स्टर कोच यात्रियों को पटरियों पर लगने वाले झटके से बचाते हैें. अगर ट्रेन 160 किमी प्रति घंटे की तेज रफ्तार से चल रही है तो भी आपको झटके महसूस नहीं होंगे.