Live
Search
Home > देश > ऑस्ट्रेलियाई पर्यटक ने क्यों कहा- ‘क्या मैं आधार कार्ड के लिए हूं तैयार?’, वायरल वीडियो ने खींचा पूरी दुनिया का ध्यान

ऑस्ट्रेलियाई पर्यटक ने क्यों कहा- ‘क्या मैं आधार कार्ड के लिए हूं तैयार?’, वायरल वीडियो ने खींचा पूरी दुनिया का ध्यान

सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें साफ तौर से देखा जा सकता है कि विदेशी पर्यटक (Foregn Tourist) भारतीय संस्कृति (Indian Culture) से कितना ज्यादा प्रभावित है.

Written By: Darshna Deep
Last Updated: February 1, 2026 12:14:51 IST

Mobile Ads 1x1

Australian Tourist Shouts: एलोरा की गुफाओं में स्थित ऐतिहासिक कैलाश मंदिर हाल ही में सोशल मीडिया पर तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है. इस मंदिर के साथ-साथ इन दिनों एक विदेशी पर्यटक भी ज़ोरों-शोरों से चर्चा की जा रही है. आखिर क्या है पूरा मामला जानने के लिए पूरी खबर पढ़िए.

विदेशी पर्यटक की हो रही चर्चा

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि कैलाश मंदिर को देखने आए एक ऑस्ट्रेलियाई पर्यटक ने मंदिर की सुंदरता को देखने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति से प्रभावित होकर ज़ोर-शोर से ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए. जिसके बाद वहां मौजूद लोगों और अन्य पर्यटक भी खुद को रोक नहीं पाए और उनके साथ सुर में सुर मिलाकर भगवान के जयकारे लगाने शुरू कर दिए. 

यहां देखें वायरल वीडियो 



‘क्या मैं आधार कार्ड के लिए हूं तैयार?’

नारेबाजी के बाद पर्यटक ने मज़ाकिया लहजे में स्थानीय लोगों से पूछा कि ‘क्या मैं अब अपने आधार कार्ड के लिए तैयार हूं?’ तो वहीं, उनके इस सवाल को सुनने के बाद लोगों की भी हंसी छुट गई. विदेशी पर्यटक की यह बात दर्शाती है भारत प्रति उनके गहरे लगाव और के साथ-साथ यहां की व्यवस्था के साथ जुड़ने की उनकी इच्छा है. 

सांस्कृतिक जुड़ाव का अद्भुत उदाहरण

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने नेटिज़न्स का ध्यान तेजी से अपनी तरफ खींचा है. जहां,  लोग विदेशी पर्यटक के इस व्यवहार की जमतकर सराहना कर रहे हैं, जो न सिर्फ भारत की ऐतिहासिक विरासत का सम्मान कर रहे हैं, बल्कि यहां की जनभावनाओं के साथ भी पूरी तरह घुल-मिल गए हैं. दूसरी तरफ कैलाश मंदिर, जो अपनी अखंड पत्थर की नक्काशी के लिए दुनिया भर में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है, ज्यादातर विदेशियों को अपनी तरफ आकर्षित करता है, लेकिन इस तरह का भावनात्मक जुड़ाव सुखद महसूस कराता है. 

MORE NEWS