India News ( इंडिया न्यूज़ ) Vijay Diwas 2023 : भारत विजय दिवस को भारत-पाक युद्ध में जीत के रूप में स्वीकार करता है, जिसे स्वर्णिम विजय वर्ष के नाम से जाना जाता है। इस दिन भारत ऐतिहासिक युद्ध में जीत हासिल करने वाले भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देकर इस दिन को मनाया जाता है, जिसके कारण बांग्लादेश का निर्माण हुआ था। बता दें, युद्ध 3 दिसंबर को शुरू हुआ, जब पाकिस्तानी वायु सेना ने ऑपरेशन चंगेज खान के तहत मुक्ति बाहिनी को भारत के समर्थन के कारण 11 भारतीय एयरबेस पर हमला किया। जानिए विजय दिवस का इतिहास और महत्व।
विजय दिवस का महत्व
16 दिसंबर को विजय दिवस हमारे सशस्त्र बलों के निडर, साहस, उत्साह और जोश का जश्न मनाया जाता है। इस दिन का महत्व आज भी आम लोगों के दिलों में विद्यमान है। वहीं विजय दिवस भारतीय सेना के हर एक बहादुर योद्धा की कहानी को अमर बना देता है। भारत के इन वीरों ने 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ संघर्ष के दौरान अपने प्राणों की आहूति देकर, देश के लिए अमर बलिदान दिया था।
विजय दिवस का इतिहास
16 दिसंबर 1971 को मनाया जाने वाला विजय दिवस भारत के सैन्य इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय है। इस दिन को भारत-पाक युद्ध के दौरान पाकिस्तान पर भारतीय सशस्त्र बलों की विजय का जश्न मनाया जाता है। वहीं सान 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध से बांग्लादेश का जन्म हुआ। यह दिन सैनिकों के बलिदान का सम्मान करने और उस जीत का जश्न मनाने के लिए मनाया जाता है जिसने दक्षिण एशिया के मानचित्र को नया आकार दिया।
ये भी पढ़ें – Jyoti Amge Birthday: दुनिया की सबसे छोटी महिला ज्योति आम्गे के जन्मदिन पर उनसे जुड़ीं ये खास बात आपको जरूर जानना चाहिए