संबंधित खबरें
महाकुंभ भगदड़ का खौफ, 25% श्रद्धालुओं ने कैंसिल की जाने की प्लानिंग, इन लोगों को चुकानी पड़ेगी कीमत
बजट पर कांग्रेस की मुहावरेबाजी, Rahul Gandhi ने कहा- 'गोली के जख्म पर Band-Aid', तो खरगे ने भी छेड़ा राग…
बजट छोड़िए सदन में लग गई Akhilesh Yadav को गंदी डांट, ओम बिरला ने सिखाई 'मर्यादा', सामने आया शॉकिंग वीडियो
कल्याण बनर्जी और जगदंबिका पाल के बीच तीखी तकरार,वक्फ की JPC बैठक में क्यों मचा बवाल?
दिल्ली चुनाव से पहले हो गया बड़ा खेला, AAP को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक, कैसे मुंह दिखाएंगे केजरीवाल?
Mahakumbh Stampede Video: दिल दहला देगा महाकुंभ में हुई भगदड़ का नया वीडियो, देखें कैसे गई 30 जाने?
India News (इंडिया न्यूज़), Wagner Group Chief, दिल्ली: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ विद्रोह का नेतृत्व करने वाले वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन की मौत हो गई। ऐसा कई समाचार एजेंसियों ने दावा किया है। इस वर्ष जून में पुतिन की खिलाफ बगावत हुई थी। प्रिगोझिन की मौत एक विमान हादसे में हो गई। एक निजी विमान में 3 क्रू मेंबर समेत कुल 10 लोग सवार थे। रूसी अधिकारियों की जानकारी के अनुसार, येवगेनी प्रिगोझिन भी विमान में शामिल था। दावा किया गया कि यह विमान भी येवगेनी प्रिगोझिन का ही था।
रूस के नागरिक विमानन नियामक ‘रोसावियात्सिया’ ने अनुसार, प्रिगोझिन विमान में सवार थे। प्लेन मॉस्को से सेंट पीटर्सबर्ग जा रहा था और राजधानी से मॉस्को से करीब 100 किलोमीटर दूर त्वेर क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गया। मॉस्को के उड़ने के थोड़े देर बाद विमान का संपर्क कंट्रोल रूम से टूट गया था।
वैगनर ग्रुप प्रिगोझिन की निजी सेना है। यह यूक्रेन में रूस के खिलाफ लड़ रही थी। साथ ही अफ्रीका के कई देशों का यह रूस के एजेंट के रूप में भी काम करते है। इस साल जून में इस ग्रूप ने देश की राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व के खिलाफ कुछ वक्त के लिए सशस्त्र विद्रोह कर दिया था। रूस के दक्षिणी शहर रोस्तोव ऑन डॉन पर कब्जा भी कर लिया था।
प्रिगोझिन ने वीडियो जारी कर कहा था कि वह 25 हजार सैनिकों को लेकर मॉस्को की तरफ बढ़ रहा है। 24 घंटे के अंदर रूस को नया राष्ट्रपति मिलने वाला है। हालांकि कुछ घंटो के भीतर ही यह विद्रोह खत्म हो गया। बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने विद्रोह खत्म कराने में अहम भूमिका निभाई थी। पुतिन ने इसे देशद्रोह बताया था।
बीबीसी के रिपोर्ट के अनुसार, वैगनर से जुड़े टेलीग्राम चैनल ग्रे जोन ने बताया कि एम्ब्रेयर विमान को मॉस्को के उत्तर में त्वेर क्षेत्र में हवाई सुरक्षा बलों की ओर से मार गिराया गया। ग्रे जोन ने कहा कि स्थानीय लोगों ने दुर्घटना से पहले दो धमाकों की आवाजें सुनी और उन्होंने हवा में धुएं के दो निशान देखे। रूस की सरकारी न्यूज एजेंसी तास की रिपोर्ट के मुताबिक विमान के जमीन पर गिरते ही आग लग गई।
यह भी पढ़े-
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.