India News (इंडिया न्यूज़), Kuno National Park: मध्यप्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कूनो में आज गामिनी चीता ने 5 शावकों को जन्म दिया है। कूनो में शावकों सहित चीतों की कुल संख्या 26 हुई है।
Also Read: सपा के किले से पीएम मोदी ने भरी हुंकार, आजमगढ़ को बताया विकास का ‘गढ़’
बता दें कि 75 साल बाद चीतों को फिर से देश में बसाने के लिए 17 सितंबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने हाथो से अपने जन्म दिन के मौके पर श्योपुर के कुनो नेशनल पार्क पहुंचकर प्रोजेक्ट को शुरू किया था। प्रोजेक्ट के शुरुआत के दौरान 20 चीतो को दक्षिण अफ्रिका और नामीबियाई से भारत लाया गया था। सबसे पहले भारत में चार शावकों का जन्म हुआ था। लेकिन यहां के मौसम और देख-रेख में सावधानी ना होने के कारण शावकों की मौत हो गई थी। जिसेक बाद नामीबिया से भारत आई मादा चीता आशा ने तीन बच्चों को जन्म दिया है। अब गामिनी चीता ने 5 शावकों को जन्म दिया है।
High Five, Kuno!
Female cheetah Gamini, age about 5 years, brought from Tswalu Kalahari Reserve, South Africa, has given birth to 5 cubs today.
This takes the tally of the Indian born cubs to 13. This is the fourth cheetah litter on Indian soil and the first litter of… pic.twitter.com/2II0QIc7LY
— Bhupender Yadav (मोदी का परिवार) (@byadavbjp) March 10, 2024
Also Read: सीएम केजरीवाल ने साधा पीएम पर निशाना, लोकसभा चुनाव को बताया धर्म-अधर्म की लड़ाई
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि हाई फाइव, कुनो! दक्षिण अफ्रीका के त्वालु कालाहारी रिजर्व से लाई गई मादा चीता गामिनी, उम्र लगभग 5 वर्ष, ने आज 5 शावकों को जन्म दिया है। इससे भारत में जन्मे शावकों की संख्या 13 हो गई है। यह भारतीय धरती पर चौथा चीता वंश है और दक्षिण अफ्रीका से लाया गया चीता का पहला वंश है। सभी को बधाई, विशेषकर वन अधिकारियों, पशुचिकित्सकों और फील्ड स्टाफ की टीम को, जिन्होंने चीतों के लिए तनाव मुक्त वातावरण सुनिश्चित किया है, जिससे सफल संभोग और शावकों का जन्म हुआ है। कूनो राष्ट्रीय उद्यान में शावकों सहित चीतों की कुल संख्या 26 है। गामिनी की विरासत आगे बढ़ी: उसके प्यारे शावकों का परिचय!
Also Read: जल्द आ सकती है बीजेपी की दूसरी लिस्ट, हरियाणा में इन उम्मीदवारों को मिल सकता है मौका
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.