होम / Wayanad Landslide एक अलग तरह की त्रासदी…, Rahul Gandhi ने कहा- कांग्रेस पार्टी 100 घर बनाएगी

Wayanad Landslide एक अलग तरह की त्रासदी…, Rahul Gandhi ने कहा- कांग्रेस पार्टी 100 घर बनाएगी

Ankita Pandey • LAST UPDATED : August 2, 2024, 7:43 pm IST

RAHUL GANDHI

India News (इंडिया न्यूज़), Wayanad Landslide: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने वायनाड दौरे के दूसरे दिन भूस्खलन त्रासदी पर बैठकें कीं। इसमें राहुल गांधी ने नुकसान का आकलन किया। राहुल गांधी ने कहा कि शुक्रवार को केरल के वायनाड जिले में हुआ भूस्खलन एक क्षेत्र में इतने बड़े पैमाने की ‘भयानक त्रासदी’ थी।

यह एक अलग स्तर की त्रासदी है- राहुल गांधी

विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि राज्य ने पहले कभी ऐसा नहीं देखा था। उन्होंने आगे कहा कि इस घटना को अलग तरीके से लिया जाना चाहिए। कांग्रेस नेता गांधी ने कहा कि वह इस मामले को दिल्ली और केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के समक्ष भी उठाएंगे, क्योंकि ‘यह एक अलग स्तर की त्रासदी है और इसे लेकर अलग कदम उठाए जाने चाहिए।

Samrat Choudhary: ‘लालू यादव या कांग्रेस बताए…’, तेजस्वी यादव के सवाल पर क्यों भड़के सम्राट चौधरी?

कांग्रेस पार्टी बनाएगी 100 घर

राहुल गांधी ने वादा किया कि कांग्रेस पार्टी वायनाड में 100 से अधिक घर बनाएगी। गांधी जिला प्रशासन और पंचायत अधिकारियों, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। अधिकारियों ने उन्हें भूस्खलन की घटनाओं में हुई मौतों और नष्ट हुए घरों और लोगों की खोज और बचाव के लिए उनकी रणनीतियों के बारे में जानकारी दी। राहुल गांधी एक दिन पहले वायनाड पहुंचे थे और भूस्खलन से हुई तबाही का जायजा लिया था। उन्होंने इसे ‘राष्ट्रीय आपदा’ बताया और इससे निपटने के लिए तत्काल व्यापक कार्य योजना की मांग की।

वायनाड सीट से सांसद चुने गए थे राहुल

राहुल 2019 में इस निर्वाचन क्षेत्र से सांसद चुने गए थे और हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने वायनाड सीट से इस्तीफा दे दिया था। 2024 में उन्होंने वायनाड सीट से इस्तीफा देकर रायबरेली सीट से सांसद बने रहने का फैसला किया।

BJP On Nazul Land Bill: क्या है नजूल संपत्ति विधेयक? क्यों हो गए CM Yogi के अपने ही खिलाफ

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

तीन महीने में तबाह हो जाएंगी दुनिया! Israel- Hamas युद्द के साथ शुरू हुआ दुनिया का विनाश? जानें क्या थी बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
Rajasthan Politics: मानेसर कांड के बहाने CM भजनलाल ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले-‘समय मिला तब …’
बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया अडानी फाउंडेशन, आंध्र प्रदेश को दिए 25 करोड़ रुपये
Delhi Road Accident: दिल्ली में दर्दनाक हादसा! 2 मजदूरों को कार ने रौंदा, 1 की मौत
आखिर वनवास ही क्यों…प्रभु श्री राम से लेकर धर्मराज युधिष्ठिर तक क्यों इन राजकुमारों को भोगना पड़ा था ये कष्ट?
Bihar Politics: नवादा अग्निकांड पर मुकेश सहनी ने सरकार से मांगा जवाब, जानिए क्या कहा?
Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में हो सकती है बारिश, जानें मौसम का पूरा हाल
ADVERTISEMENT