Live
Search
Home > देश > Delhi Crime News: वजीराबाद में बारात में खूनी खेल, दिल्ली पुलिस का सिपाही ही निकला सबसे बड़ा आरोपी, राजधानी में मचा हड़कंप

Delhi Crime News: वजीराबाद में बारात में खूनी खेल, दिल्ली पुलिस का सिपाही ही निकला सबसे बड़ा आरोपी, राजधानी में मचा हड़कंप

Delhi Crime News:नॉर्थ दिल्ली के वजीराबाद इलाके में यूपी से बारात में आए 24 वर्षीय युवक आशीष की गोली मारकर हत्या कर दी गई. आरोपी दिल्ली पुलिस में ट्रैफिक सिपाही बताया जा रहा है. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Written By: Divyanshi Singh
Last Updated: February 24, 2026 08:30:33 IST

Mobile Ads 1x1

Wazirabad Murder Case: नॉर्थ दिल्ली के वजीराबाद थाना क्षेत्र में उत्तर प्रदेश से बारात में आए एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान 24 वर्षीय आशीष के रूप में हुई है जो बागपत के कत्था गांव का रहने वाला था. बताया जा रहा है कि आशीष अपने ही गांव से बारात में शामिल होने दिल्ली आया था. इसी दौरान उसके साथ आए एक युवक प्रवेश से उसका विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गोली चला दी जो आशीष के आर-पार निकल गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

 हाउसकीपिंग कंपनी में काम करता था आशीष

आशीष पार्लियामेंट में हाउसकीपिंग का काम करने वाली एक कंपनी में नौकरी करता था. रविवार रात वजीराबाद की गली नंबर-14 में बारात पहुंची थी, जहां प्रवेश नाम के युवक से उसका झगड़ा हुआ. प्रवेश, आशीष का पड़ोसी बताया जा रहा है और उसी ने कथित तौर पर आशीष को गोली मार दी.

डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

घटना के तुरंत बाद आशीष को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों का आरोप है कि प्रवेश ने रविवार को गांव में घुड़चढ़ी के दौरान भी आशीष को धमकी दी थी और फायरिंग की थी, लेकिन उस समय गांव वालों ने मामला शांत करा दिया था और पुलिस में शिकायत नहीं की गई थी.

हत्या का मामला दर्ज

रविवार रात जब बारात वजीराबाद पहुंची तो प्रवेश भी वहां मौजूद था और उसी दौरान उसने इस वारदात को अंजाम दिया.दिल्ली पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि आरोपी प्रवेश दिल्ली पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है और उसकी ड्यूटी ट्रैफिक पुलिस में है. गोली अवैध हथियार से चलाई गई या सर्विस रिवॉल्वर से यह जांच का विषय है. इस घटना के बाद मृतक का परिवार सदमे में है. हत्या की असली वजह आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.

MORE NEWS

Home > देश > Delhi Crime News: वजीराबाद में बारात में खूनी खेल, दिल्ली पुलिस का सिपाही ही निकला सबसे बड़ा आरोपी, राजधानी में मचा हड़कंप

Written By: Divyanshi Singh
Last Updated: February 24, 2026 08:30:33 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS