होम / Weather 18 April : दिल्ली में तापमान 42 डिग्री, 2 दिन बाद राहत मिलने के आसार

Weather 18 April : दिल्ली में तापमान 42 डिग्री, 2 दिन बाद राहत मिलने के आसार

Bharat Mehndiratta • LAST UPDATED : April 18, 2022, 11:22 am IST

Weather 18 April

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में अप्रैल का महीना जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे गर्मी भी अपने तेजर तेज करती जा रही है। वैसे तो मार्च के आखिरी और अप्रैल महीने की शुरूआत से ही लोगों को चूभन वाली गर्मी का सामना करना पड़ा था। लेकिन एक महीने बाद भी गर्मी से कुछ राहत नहीं मिली है।

इस दौरान दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। IMD ने गर्मी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 2 दिन की गर्मी के बाद लोगों को बुधवार से राहत मिल सकती है। 20 अप्रैल से आसमान में बादल देखने को मिलेंगे। इससे अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आएगी।

(Weather 18 April) मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं दिल्ली से सटे पंजाब और हरियाणा में गर्मी का प्रकोप सबसे अधिक देखने को मिल रहा है। हरियाणा के गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और साथ ही हरियाणा के बाकी स्थानों पर 40 डिग्री सेल्सियस तक तापमान दर्ज किया गया है।

हरियाणा के जिलों का तापमान (Weather 18 April)

Weather 18 April

हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में रविवार को भीषण गर्मी रही, जबकि पड़ोसी राज्य पंजाब में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, नारनौल और गुरुग्राम में अधिकतम तापमान क्रमश: 43.4 और 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभाग के अनुसार, सिरसा में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अंबाला में 39.6 डिग्री, भिवानी में 40.7 और रोहतक में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब के जिलों का तापमान (Weather 18 April)

पंजाब के अमृतसर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि लुधियाना में 39.2, पटियाला में 40.6, जालंधर में 39.2, पठानकोट में 38.1 और मोहाली में अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

उत्तर बंगाल में ओलावृष्टि, 2 की मौत (Weather 18 April)

दूसरी ओर उत्तर बंगाल में ओलावृष्टि से भारी नुकसान की सूचना है। कूचबिहार में 2 लोगों की मौत हो गयी है। तेज आंधी में कई कच्चे घर ढह गए और पेड़ भी गिर गये हैं। असम-मेघालय में 19 अप्रैल से 21 अप्रैल तक मूसलाधार बारिश होगी। 18 अप्रैल से भारत के दक्षिणी हिस्से में बारिश का दौर कम होगा।

Also Read : सेंको गोल्ड लाएगी 525 करोड़ का आईपीओ, सेबी के पास जमा करवाए दस्तावेज

Read More: किसी भी वक्त हो सकता है एलआईसी आईपीओ का ऐलान, एंकर इंवेस्टर के लिए सरकार ने कई विदेशी कंपनियों को दिया न्योता

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Bayraktar Akıncı: तुर्की के इस ड्रोन की क्या है खासियत, जिसने ईरान के राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर का पता लगाया?- Indianews
Iran: राष्ट्रपति रायसी की मृत्यु के बाद उपराष्ट्रपति मोहम्मद मोखबर ने संभाला पदभार, जानें कैसा रहा है राजनीतिक जीवन-Indianews
Rahu Gochar Effect : इन राशियों पर 2025 तक राहु की रहेगी अपार कृपा, खूब होगा लाभ- Indianews
MPV Sales: मिलिए भारत की इस पसंदीदा MPV से, Toyota Innova, Kia Carens जैसे गाड़ियों को छोड़ा पीछे- Indianews
Mukesh Ambani : वोट देने प्लास्टिक पैकेट में आधार कार्ड लेकर पहुंचे मुकेश अंबानी, सादगी जीत लेगी दिल- Indianews
Volodymyr Zelenskyy: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का कार्यकाल हुआ समाप्त, जानें अब आगे क्या-Indianews
Book Flight: इस दिन मिलती है सस्ती फ्लाइट टिकट, जानें कैसे बचाना है पैसे?- Indianews
ADVERTISEMENT