इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
Weather Fog देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में अलसुबह घना कोहरा छाया रहा जिसके कारण ठंड बढ़ गई है। पहले ही बारिश व पहाड़ी इलाकों में हुई भारी बर्फबारी के कारण ठंड बढ़ी है और अब कोहरे ने इसमें और इजाफा कर दिया है। हालांकि सुबह करीब आठ बजे के बाद मौसम साफ हो गया। उत्तर प्रदेश के भी कई इलाको में कोहरा छाया रहा।
आज राजधानी में ऐसा रहेगा तापमान, कुछ राज्यों में बारिश का आरेंज अलर्ट (Weather Fog)
मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान सात डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में न्यूनतम छह डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक जाने की उम्मीद है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते देश के पूर्वी हिस्से ओडिशा, झारखंड, बंगाल और बिहार में आज जमकर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने येलो और आरेंज अलर्ट भी जारी किया है।
यूपी के इन जिलों में रहा सबसे ज्यादा कोहरा (Weather Fog)
मौसम विभाग के अनुसार यूपी के वाराणसी, गाजीपुर, चंदौली, और आसपास के इलाकों में भी आज घना कोहरा छाया रहा। कई जगह अब भी कोहरा है। राजधानी लखनऊ के अलावा फरुर्खाबाद, कन्नौज, प्रयागराज, प्रतापगढ़, चंदौली, संत रविदास नगर जौनपुर, सुल्तानपुर, हाथरस उन्नाव, बाराबंकी, फिरोजाबाद, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, , कासगंज, एटा, आगरा, इटावा, औरैया, मैनपुरी, और आसपास के जिले कोहरे से सर्वाधित प्रभावित रहे।
Also Read : Weather India Update जम्मू-कश्मीर, शिमला, मनाली व उत्तराखंड से लेकर सिक्किम तक भारी बर्फबारी
Also Read : Snowfall on Mata Vaishno Devi Darbar बैटरी कार और हेलीकॉप्टर सेवाएं निलंबित, शीतलहर की चपेट में उत्तरी भारत
Connect With Us: Twitter Facebook