होम / मौसम विभाग ने दी राहत की खबर, हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने दी राहत की खबर, हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना

India News Desk • LAST UPDATED : May 3, 2022, 9:19 pm IST

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली:
उत्तर भारत के राज्यों में लोग गर्मी के सितम में परेशान हैं। लेकिन मौसम विभाग (weather department) ने उत्तर भारत में मौसम बदलने की जानकारी दी है। उत्तर भारत के कई राज्यों को आने वाले कुछ दिनों तक हीटवेव से राहत मिलने वाली है। हिमाचल प्रदेश में अगले चार दिनों तक जमकर बारिश होने की संभावना है। शिमला में तो चार दिनों तक गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

राजधानी शिमला में 3 मई से 6 मई तक न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री के बीच रहेगा और अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री तक रहने की संभावना है। 3 मई को शिमला में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में मौसम का हाल

चंबा
हिमाचल प्रदेश के चंबा में 3 मई से 6 मई के बीच बारिश की संभावना है। 3 मई को चंबा में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री, तो अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं 4 मई को चंबा में गरज के साथ बारिश की संभावना है। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री रह सकता है।

धर्मशाला
धर्मशाला में 3 मई को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तो अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया है। 4 मई को धर्मशाला में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है और अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक रह सकता है। धर्मशाला में भी चार दिनों तक भारी बारिश की संभावना है।

मनाली
मनाली में 3 मई से 6 मई तक आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना है। मनाली में 3 मई को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। 4 मई को मनाली में अधिकतम तापमान 25 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है।

मलाना
कसौल से 18 किलोमीटर दूर मलाना में 3 मई को न्यनतम तापमान 2.2 डिग्री और अधिकतम तापमान 10.4 डिग्री दर्ज किया गया। 4 मई को मलाना में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री और अधिकतम तापमान 9.9 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। मलाना में भी 3 से 6 मई तक आंधी-तूफान के साथ-साथ बारिश की संभावना है।

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

यह भी पढ़ें : अनुच्छेद 370 से लेकर राजीव गांधी तक, जानिए पीएम मोदी के बर्लिन भाषण की मुख्य बातें

यह भी पढ़ें : आज डेनमार्क में प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन के साथ होगी मीटिंग, इन मुद्दों पर रहेगा फोकस

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT