India News (इंडिया न्यूज), Weather Forecast: फरवरी में मध्य में उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। इस बात की जानकारी मौसम विभाग की ओर से दी गई है। पिछले साल, दिल्ली में पिछले 55 वर्षों में फरवरी का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया था।
पिछले साल टूटा रिकॉर्ड
फरवरी 2023 में, दिल्ली में न्यूनतम तापमान मौसम के औसत तापमान से 2 डिग्री अधिक, जो 12-13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आईएमडी ने कहा कि इसी तरह, फरवरी 2024 में भारत में सामान्य से अधिक बारिश (दीर्घकालिक औसत का 119 प्रतिशत से अधिक) होने की उम्मीद है।
दिल्ली में बारिश
दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। जिससे दृश्यता लगभग शून्य हो गई। कोहरे की वजह से सड़क, रेल और विमानों की आवाजाही प्रभावित हुई। हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के कारण राष्ट्रीय राजधानी में आज से दो दिनों तक हल्की बारिश होने की संभावना है। कश्मीर घाटी और हिमाचल प्रदेश में 31 जनवरी और 1 फरवरी को और उत्तराखंड में 31 जनवरी को अलग-अलग भारी बारिश/बर्फबारी होने की भविष्यवाणी की गई थी।
Also Read:
- Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन के घर पहुंची ईडी, बस कुछ ही देर में दागेगी अपने सवाल
- Budget 2024: पीएम मोदी ने संसद में ‘हंगामा करने की आदत’ को लेकर विपक्षी सांसदों पर साधा निशाना, जानें क्या कहा