Live
Search
Home > देश > आज का मौसम 03 मार्च: पांच राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान, IMD की चेतावनी; जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

आज का मौसम 03 मार्च: पांच राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान, IMD की चेतावनी; जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

Weather Today (03 March 2026): नेशनल कैपिटल रीजन (NCR) में अभी चल रही तेज सतही हवाओं का असर अब एयर क्वालिटी पर साफ दिख रहा है. दिल्ली के कई बड़े इलाकों में AQI मॉडरेट कैटेगरी में रिकॉर्ड किया गया.

Written By: Divyanshi Singh
Last Updated: 2026-03-03 08:15:04

Mobile Ads 1x1

Weather Today (03 March 2026): मौसम आपकी होली की खुशियों को किरकिरा कर सकता है. मौसम विभाग ने होली से पहले मौसम में बदलाव का अनुमान लगाया है, जिससे पांच राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान आ सकते हैं. IMD के मुताबिक, इस दौरान 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं. अगले पांच दिनों में उत्तर-पश्चिमी भारत में मैक्सिमम टेम्परेचर 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है.

इन राज्यों में हो सकती है बैरिश

असम और मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना हैं.

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

नेशनल कैपिटल रीजन (NCR) में अभी चल रही तेज सतही हवाओं का असर अब एयर क्वालिटी पर साफ दिख रहा है. दिल्ली के कई बड़े इलाकों में AQI मॉडरेट कैटेगरी में रिकॉर्ड किया गया. हालांकि, दोपहर में तेज धूप और सूखी हवाएं लोगों को गर्मी का एहसास कराएंगी. इसलिए, इस साल होली का त्योहार तेज धूप और हवाओं के बीच मनाया जाएगा.

आपके शहर में आज कितना रहेगा तापमान?

शहर अधिकतम तापमान (3 मार्च) न्यूनतम तापमान (3 मार्च)
दिल्ली 31°C 17°C
मुंबई 31°C 24°C
कोलकाता 33°C 19°C
चेन्नई 31°C 22°C
लखनऊ 32°C 16°C
पटना 31°C 17°C
रांची 29°C 17°C
भोपाल 33°C 19°C
जयपुर 33°C 18°C
शिमला 23°C 09°C
नैनीताल 23°C 13°C

उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम?

पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी या छिटपुट बारिश की उम्मीद है, जिससे तापमान में 1-2 डिग्री की मामूली गिरावट आ सकती है. गोरखपुर, देवरिया, गाज़ीपुर, जौनपुर, आज़मगढ़ और मिर्ज़ापुर जैसे ज़िलों में बारिश की ज़्यादा संभावना है. मेरठ, गौतम बुद्ध नगर, मुरादाबाद, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, बरेली, सहारनपुर, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या और प्रयागराज जैसे पश्चिमी और मध्य इलाकों में गर्मी बढ़ने की उम्मीद है, तेज़ धूप निकलेगी और तापमान सामान्य से ज़्यादा रहने की संभावना है.

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?

होली के दौरान बिहार में मौसम ज़्यादातर सामान्य और सूखा रहेगा. तेज़ धूल भरी हवाएँ चल सकती हैं. राज्य के 10 से ज़्यादा ज़िलों के लिए तापमान का अलर्ट जारी किया गया है, जिनमें पटना, जहानाबाद, गया, बक्सर, गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, वैशाली, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुज़फ़्फ़रपुर, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी शामिल हैं.

शहरवार सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

शहर सूर्योदय का समय सूर्यास्त का समय
 दिल्ली 06:44 AM 06:21 PM
चंडीगढ़ 06:47 AM 06:22 PM
लखनऊ 06:28 AM 06:08 PM
जयपुर 06:49 AM 06:28 PM
मुंबई 06:56 AM 06:44 PM
अहमदाबाद 07:00 AM 06:43 PM
हैदराबाद 06:33 AM 06:23 PM
श्रीनगर 06:52 AM 06:22 PM

राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम?

होली पर राजस्थान में मौसम सूखा और गर्म रहेगा, कई जिलों में तापमान बढ़ने की संभावना है. फलौदी, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जोधपुर, भरतपुर, कोटा और अलवर जैसे जिलों में गर्मी का असर ज़्यादा रहेगा. जयपुर में आज ज़्यादा से ज़्यादा तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और कम से कम 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. पश्चिमी राजस्थान में पहले से ही गर्मी बहुत ज़्यादा है. आज किन राज्यों में बारिश होने की संभावना है?

MORE NEWS

Home > देश > आज का मौसम 03 मार्च: पांच राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान, IMD की चेतावनी; जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

Written By: Divyanshi Singh
Last Updated: 2026-03-03 08:15:04

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS