Live
Search
Home > देश > Weather Today 17 March 2026: 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चलेंगी हवाएं, पहाड़ों में भारी बर्फबारी; जानें आज आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

Weather Today 17 March 2026: 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चलेंगी हवाएं, पहाड़ों में भारी बर्फबारी; जानें आज आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

Weather Today, 17 March 2026: मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में 19 मार्च तक बादल छाए रहेंगे. दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है

Written By: Divyanshi Singh
Edited By: Sujeet Kumar
Last Updated: 2026-03-17 11:23:31

Mobile Ads 1x1

आज का मौसम: पूरे देश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. इंटरनेशनल मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक देश के कई हिस्सों में मौसम अस्थिर रहेगा. पूर्वोत्तर, उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के 22 राज्यों में बारिश, तेज़ हवाएं, आंधी और ओले गिरने की उम्मीद है.

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में 19 मार्च तक बादल छाए रहेंगे. दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. 18 मार्च को आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना है. हवाएं 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी.

उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदल गया है. मौसम विभाग के अनुसार, 17 से 19 मार्च के बीच कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. आंधी-तूफान और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. इस दौरान कई इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं.

शहर अधिकतम तापमान (17 मार्च) न्यूनतम तापमान (17 मार्च)
दिल्ली 29°C 17°C
मुंबई 29°C 24°C
चेन्नई 31°C 26°C
कोलकाता 32°C 23°C
लखनऊ 34°C 19°C
पटना 34°C 19°C
रांची 32°C 19°C
भोपाल 34°C 21°C
जयपुर 32°C 19°C
शिमला 18°C 08°C
नैनीताल 22°C 12°C

राजस्थान में आज मौसम कैसा रहेगा?

राजस्थान के कई जिलों में आज मौसम बदल रहा है. पिछले 24 घंटों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई, जिससे तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है. मौसम विभाग के अनुसार, इस हफ्ते एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा, जिससे कई इलाकों में आंधी और बारिश हो सकती है.

16 और 17 मार्च को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम सूखा रहने की उम्मीद है. 18 से 21 मार्च के बीच एक और मजबूत वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आने की उम्मीद है. इससे 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवाएं चलने और कई इलाकों में बारिश होने की उम्मीद है.

18 मार्च को जोधपुर और बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जबकि अन्य इलाकों में मौसम सामान्य रह सकता है. 19 और 20 मार्च को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में तेज आंधी और बारिश की उम्मीद है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी.

शहरवार सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

शहर सूर्योदय सूर्यास्त
दिल्ली 06:34 AM 06:27 PM
मुंबई 06:49 AM 06:47 PM
चेन्नई 06:18 AM 06:19 PM
हैदराबाद 06:26 AM 06:25 PM
बेंगलुरु 06:28 AM 06:29 PM
कोलकाता 05:48 AM 05:44 PM
अहमदाबाद 06:51 AM 06:47 PM
जयपुर 06:39 AM 06:33 PM
लखनऊ 06:18 AM 06:13 PM
चंडीगढ़ 06:31 AM 06:31 PM
श्रीनगर 06:45 AM 06:35 PM
पुणे 06:45 AM 06:43 PM
सूरत 06:49 AM 06:47 PM
इंदौर 06:38 AM 06:34 PM
भोपाल 06:32 AM 06:28 PM
पटना 06:01 AM 05:56 PM
रांची 06:00 AM 05:56 PM
गुवाहाटी 05:35 AM 05:30 PM
विशाखापत्तनम 06:07 AM 06:06 PM
देहरादून 06:31 AM 06:23 PM

बिहार में भी मौसम 

अगले कुछ दिनों में बिहार में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर महसूस किया जाएगा. इससे ईस्ट और वेस्ट चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, पटना, किशनगंज, मधेपुरा, कटिहार, भागलपुर, सहरसा, खगड़िया, बांका, जमुई, शिवहर, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, मुंगेर, बेगूसराय, लखीसराय, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, गया और जहानाबाद जैसे जिलों में मौसम में बदलाव होगा.

मौसम विभाग ने इन इलाकों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी है. 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलने की उम्मीद है. आंधी और बिजली गिरने का भी खतरा है. इस मौसम बदलाव से तापमान में कमी आएगी, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी.

तेज़ हवाएं, बारिश और बर्फबारी… हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों में मौसम अचानक बिगड़ गया है. सोमवार को चंबा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और मंडी में भारी बर्फबारी हुई. मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए राज्य के 10 जिलों में बिजली गिरने और तेज़ हवाओं का अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चल सकती हैं. चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मनाली, सोलन और मंडी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 19 मार्च के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है.

MORE NEWS