Live
Search
Home > देश > दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश की उम्मीद, IMD ने जारी किया अलर्ट; जानें आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश की उम्मीद, IMD ने जारी किया अलर्ट; जानें आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम

Weather Today 18 February: 18 फरवरी को कई राज्यों में बारिश हो सकती है. वहीं पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की उम्मीद है.

Written By: Divyanshi Singh
Last Updated: February 18, 2026 07:49:56 IST

Mobile Ads 1x1

Aaj Ka Mausam 18 February: मौसम एक नई करवट ले रहा है. हालांकि, आज (18 फरवरी) अचानक कुछ बदलाव हो सकते हैं. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है और सर्दी अलविदा कहेगी, जबकि पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की उम्मीद है. आइए जानते हैं कि अलग-अलग राज्यों में मौसम कैसा रहेगा.

राजधानी में आज कैसा रहेगा मौसम ?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज (18 फरवरी) हल्की बारिश की उम्मीद है. दिल्ली में अभी अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है. मौसम विभाग ने बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है, साथ ही दोपहर में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया है.

आपके शहर में आज कितना रहेगा तापमान

नई दिल्ली 19° 29°
मुंबई 22° 31°
कोलकाता 18° 29°
बेंगलुरु 19° 30°
लखनऊ 14° 28°
जयपुर 15° 29°
अहमदाबाद 20° 34°
चंडीगढ़ 13° 25°
भोपाल 16° 31°
पटना 15° 28°
रांची 16° 29°
भुवनेश्वर 21° 33°

उत्तर प्रदेश में आज मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार, 18 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश हो सकती है. उत्तर-पश्चिम भारत के दूसरे हिस्सों में भी हल्की बारिश, गरज के साथ बारिश और बिजली कड़कने की उम्मीद है.

राजस्थान और हरियाणा में बारिश और ओले गिरने की उम्मीद

18 फरवरी को हरियाणा और राजस्थान में गरज के साथ बारिश और 30-40 kmph तक की तेज़ हवाएं चलने की उम्मीद है. पंजाब और पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में ओले गिरने की भी उम्मीद है. यह किसानों के लिए एक ज़रूरी अलर्ट है.

18 फरवरी को मध्य प्रदेश में मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, 18 फरवरी को पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी हल्की बारिश और गरज के साथ बारिश हो सकती है.

पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की उम्मीद है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम के एक्टिव रहने की उम्मीद है. इसका असर 18 और 19 फरवरी को उत्तराखंड में ज़्यादा दिख सकता है.

शहर अनुसार सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

शहर सूर्योदय सूर्यास्त
दिल्ली (Delhi) सुबह 06:58 बजे शाम 06:13 बजे
चेन्नई (Chennai) सुबह 06:36 बजे शाम 06:10 बजे
मुंबई (Mumbai) सुबह 07:04 बजे शाम 06:39 बजे
हैदराबाद (Hyderabad) सुबह 06:45 बजे शाम 06:18 बजे
बेंगलुरु (Bengaluru) सुबह 06:28 बजे शाम 06:12 बजे
अहमदाबाद (Ahmedabad) सुबह 07:08 बजे शाम 06:35 बजे
श्रीनगर (Srinagar) सुबह 07:08 बजे शाम 06:10 बजे

MORE NEWS

Home > देश > दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश की उम्मीद, IMD ने जारी किया अलर्ट; जानें आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम

Written By: Divyanshi Singh
Last Updated: February 18, 2026 07:49:56 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS