Weather Today 18 March 2026: उत्तरी भारत और देश के कई अन्य हिस्सों में गर्मियों की शुरुआत के बाद, मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हुई और तापमान में गिरावट दर्ज की गई. आने वाले दिनों में भी बारिश और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है.
मौसम विभाग के मुताबिक, इस सप्ताह उत्तरी भारत के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है. अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भी कुछ जगहों पर ज़ोरदार बारिश हो सकती है.
दिल्ली-NCR में ऐसा रहेगा मौसम
आज राजधानी और इसके आस-पास के इलाकों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है. सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहने की वजह से शाम या रात के समय गरज और बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है. इस दौरान 20–30 किमी/घंटा की रफ़्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. अधिकतम तापमान 32–34°C और न्यूनतम तापमान 17–19°C के बीच रहने की संभावना व्यक्त की गई है.
उत्तर प्रदेश और हिमाचल
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी UP के कुछ जिलों में हल्की बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा. तापमान में थोड़ी गिरावट की उम्मीद है, जिससे बढ़ती गर्मी से कुछ राहत मिलेगी. वहीं हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है. 18 मार्च को कुछ इलाकों में बिजली कड़कने के साथ तूफान आने की भी संभावना है.
पंजाब और हरियाणा
इन राज्यों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश की संभावना है, जिसके साथ 30–40 km/h की रफ़्तार से हवाएं चलने की संभावना है.
पूर्वी और मध्य भारत के लिए मौसम का पूर्वानुमान
पूर्वी और मध्य भारत की बात करें तो झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और बिहार के कुछ हिस्सों में अलग-अलग दिनों में बिजली कड़कने और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. 17 से 19 मार्च के बीच महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 18 और 19 मार्च को कोंकण और गोवा में गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ बारिश होने की उम्मीद है. इसके अलावा, दक्षिण भारत के राज्यों कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है.
शहर तापमान अधिकतम/न्यूनतम AQI
दिल्ली 33/19 141
नोएडा 32/19 152
गाजियाबाद 32/19 161
गुड़गांव 32/18 125
ग्रेटर नोएडा 32/19 156
फरीदाबाद 32/19 142
District wise Nowcast Warning valid for next two-three hours.#IndiaWeather #WeatherWarnings #weatherforecast #WeatherAlert@moesgoi @DDNewslive @DDNewsHindi @airnewsalerts pic.twitter.com/iGmrQedGs4
— India Meteorological Department (@Indiametdept) March 17, 2026
सावधानियां और चेतावनी
मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि 19 और 20 मार्च को मौसम की स्थिति और बिगड़ सकती है. हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. लोगों को सलाह दी जाती है कि बिजली कड़कने के दौरान पेड़ों के नीचे शरण न लें. गाड़ी तेज न चलाएं और सुरक्षित घर पहुंचे.