इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
झुलसा देने वाली पड़ रही गर्मी से लोगों के लिए मौसम विभाग का ट्वीट राहत भरा साबित हुआ। क्योंकि आज राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके, जम्मू सिटी और चंडीगढ़ सहित कई राज्यों में हल्की बारिश हुई है। वहीं कई राज्यों में बारिश होने के आसार दिख रहे हैं। मौसम विभाग ने कहा कि ऐसा एक बंगाल की खाड़ी पर बने पश्चिमी विक्षोभ के कारण संभव हुआ है।

बता दें दिल्ली के कई इलाकों में बारिश और ओले गिरने की खबर मिल रही है। यह जानकारी लोगों ने ट्विटर के जरिए दी है। हालांकि इलाके में सुबह से गर्मी और चिलचिलाती धूप थी, लेकिन अचानक बदले मौसम ने लोगों को चेहरे पर मुस्कान ला दी।  आज मौसम विभाग ने देश की राजधानी दिल्ली में धूल भरी आंधी चलने या गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया था और ये भी कहा था कि इस दौरान प्रति घंटे 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। आईएमडी ने इस संबंध में येलो अलर्ट’ जारी किया है। इस दौरान शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई थी।

उधर, चंडीगढ़ में आज सुबह करीब नौ बजे बादलों की गरज के साथ बारिश की फुहारें पड़ रही हैं। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। माना जा रहा है कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से सात मई तक चंडीगढ़वासियों गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।

इन राज्यों में बारिश के आसार

देश के कई राज्यों में बारिश शुरू गर्मी से लोगों ने ली राहत की सांसदेश के कई राज्यों में बारिश शुरू गर्मी से लोगों ने ली राहत की सांस

  • अगले 2-3 दिनों के लिए अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश के साथ एक दो स्थानों पर अति भारी बारिश की संभावना है। दक्षिण अंडमान सागर और दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के आस-पास के हिस्सों में समुद्र की स्थिति खराब से बहुत खराब होगी। समुद्र में ऊंची लहरें उठेंगी तथा तेज हवाएं चल सकती हैं।
  • पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, ओडिशा के सिक्किम भागों और तमिलनाडु में केरल के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, तटीय कर्नाटक और तेलंगाना के एक या दो हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी, गरज के साथ हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है।

एक साइक्लोनिक प्रेशर डेवलप हो रहा

आईएमडी की ओर से ये भी कहा गया है कि आज दक्षिण अंडमान सागर और आसपास के इलाकों में एक साइक्लोनिक प्रेशर भी डेवलप बनता दिख रहा है, जो कि 6 मई को एक लो प्रेशर एरिया में तब्दील हो सकता है, जिसकी वजह से दक्षिण अंडमान सागर के आसपास भीषण बारिश हो सकती है, इसलिए इस प्रेशर पर मौसम विभाग की निगाहें लगी हैं।

आज और कल हीटवेव नहीं चलेगी

मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि आज और कल हीटवेव नहीं चलेगी, जिससे लोगों को गर्म हवाओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। हालांकि उसने ये जरूर कहा कि पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के बाद जरूर एक बार फिर से पारा चढ़ेगा और लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें : इंडो-नॉर्डिक समिट के बाद फ्रांस जाएंगे PM Modi, जानिए आज का शेड्यूल

यह भी पढ़ें : LIC IPO : 2 घंटे में 5 करोड़ शेयरों की लगी बोली, 16 करोड़ शेयर बेचेगी कंपनी

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube