Live TV
Search
Home > देश > Weather: अगले 24 घंटे में किन राज्यों में होगी भारी बारिश, कहां गिरेंगे ओले, IMD के अलर्ट ने चौंकाया

Weather: अगले 24 घंटे में किन राज्यों में होगी भारी बारिश, कहां गिरेंगे ओले, IMD के अलर्ट ने चौंकाया

Today Weather News 07 April 2026: दिल्ली से चेन्नई तक के मौसम का मिजाज बदल गया है. बारिश और तूफानी हवाओं के चलते अगले दो दिन लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

Written By: JP YADAV
Last Updated: 2026-04-06 18:52:09

Mobile Ads 1x1

Today Weather News 07 April 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में मौसम का मिजाज फिर बदल गया है. एक नए पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) के एक्टिव होने के चलते उत्तर से दक्षिण भारत के अलावा पूर्वोत्तर के राज्यों में भी आगामी 24-48 घंटे के दौरान मौसम में बड़ा बदलाव होने वाला है. सोमवार (6 अप्रैल, 2026) से ही देश के बड़े हिस्से में मौसम में बड़ा बदलाव नजर आने वाला है. इस बीच भारतीय मौसम विभाग विभाग (Indian Meteorological Department) के अनुसार, मंगलवार (7 अप्रैल, 2026) उत्तर-पश्चिम भारत में एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सबसे ज्यादा प्रभावी रहेगा. इसकी वजह से उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी है. इसके चलते अधिकत तापमान में गिरावट होने की संभावना है.

दक्षिण भारत में कहां-कहां होगी बारिश?

दक्षिण  भारत के कई राज्यों में तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान आने का अलर्ट IMD की ओर से जारी है.  दक्षिण के अहम राज्य तमिलनाडु, यनम, रायलसीमा और तेलंगाना के अलावा पुदुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश में 7 से 9 अप्रैल के दौरान मौसम विभाग की ओर से हल्की से मध्यम स्तर की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अलर्ट है.  दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 7 से 8 अप्रैल जबकि तटीय कर्नाटक में 9 और 10 अप्रैल को बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी है. 

बारिश से क्या और कहां होगा असर

जलभराव: निचले इलाकों में स्थानीय बाढ़ या जलभराव और यातायात जाम भी जाम हो सकता है
संरचनाएं: फूस की झोपड़ियों को नुकसान।
संचार और बिजली: पेड़ों की डालियां टूटने के कारण बिजली और संचार लाइनों को मामूली नुकसान।
कृषि: धान की फसलों, केले, पपीते के पेड़ों, बागों और खड़ी फसलों को कुछ नुकसान।

सुझाए गए उपाय

  • यातायात को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जा सकता है.  
  • लोगों को सलाह दी जाती है कि वे पक्के मकानों में शरण लें और पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचें.
  •   घटना के दौरान खेती के काम को अस्थायी रूप से रोक दिया जाए.
  •  बिजली के खंभों और तारों से दूर रहें. 

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

पश्चिमी विक्षोभ का सर्वाधिक असर दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के  शहरों में नजर आएगा. IMD के ताजा अलर्ट के मुताबिक, मंगलवार सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे. इसके प्रभाव से हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है. बारिश के प्रभाव से अधिकतम तापमान में गिरावट के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. 

JK-हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के साथ चलेंगी तेज हवाएं

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी मौसम का मिजाज बदल गया है. पश्चिमी विक्षोभ के चलते हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा जम्मू कश्मीर मंगलवार (7 अप्रैल, 2026) को और 8 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश में बारिश होगी. 

बिहार और यूपी में क्या होगी बारिश?

पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने का प्रभाव बिहार और  उत्तर प्रदेश में भी नजर आएगा. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर बिहार में मौसम का मिजाज बदला नजर आएगा. बारिश की आशंका को देखते हुए IMD ने उत्तर भारत के कई राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है. दक्षिण बिहार में भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा. दक्षिण बिहार के जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी है. 

बिहार के किन जिलों में होगी बारिश

भोजपुर, पटना, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई और बांका, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, वैशाली और समस्तीपुर में कहीं मध्यम तो कहीं पर तेज बारिश हो सकती है. बिहार की तरह ही यूपी के कई हिस्सों में तेज आंधी के साथबारिश और ओले गिरने का अलर्ट है. बुधवार (7 अप्रैल, 2026) को पूरे यूपी में बारिश होने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है. 

राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में मंगलवार (7 अप्रैल, 2026) में पश्चिमी विक्षोभ का सबसे ज्यादा प्रभाव दिखाई देगा. मौसम विभाग के अनुसार,  मंगलवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर के अलावा भरतपुर, कोटा और उदयपुर बारिश और ओले गिरने का अलर्ट है. कुछ जिलों में तेज बारिश भी हो सकती है. पश्चिमी विक्षोभ के असर से बुधवार (8 अप्रैल, 2026) को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के उत्तरी भागों में बारिश होने की संभावना IMD की ओर से जताई गई है.  पंजाब और हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल चुका है. 6 अप्रैल की रात से ही बारिश और आंधी आने का अलर्ट है. वहीं,  7 और 8 अप्रैल को पंजाब और हरियाणा में हल्की बारिश हो सकती है. 

नॉर्थ ईस्ट में होगी लगातार बारिश

पूर्वोत्तर के राज्यों में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है. मंगलवार (07 अप्रैल, 2026) को अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड और सिक्किम में कई जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई है. 8 और 9 अप्रैल को मौसम और ज्यादा गंभीर हो सकता है. लगातार तेज बारिश के चलते लोगों की दिक्कत हो सकती है. 

MORE NEWS