Live TV
Search
Home > देश > Today Weather News: दिल्ली से कश्मीर तक बारिश का अलर्ट, किन राज्यों में गिरेंगे ओले; IMD ने जारी किया अलर्ट

Today Weather News: दिल्ली से कश्मीर तक बारिश का अलर्ट, किन राज्यों में गिरेंगे ओले; IMD ने जारी किया अलर्ट

Today Weather News 9 April 2026: पश्चिमी विक्षोभ के चलते देश के 20 से अधिक राज्यों में गुरुवार (9 अप्रैल, 2026) को बारिश का अलर्ट जारी है.

Written By: JP YADAV
Last Updated: April 9, 2026 05:59:08 IST

Mobile Ads 1x1

Today Weather News 9 April 2026: कहीं पर पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से तो कहीं पर चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) के चलते देश के 20 से अधिक राज्यों में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है. पश्चिमी विक्षोभ के चलते केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर देखने को मिलेगा तो पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के साथ ओलावृष्टि लोगों की टेंशन बढ़ाने वाली है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी होने से मैदान इलाकों में मौसम थोड़ा नरम रहेगा. धूप तो निकलेगी, लेकिन यह बहुत तीखी नहीं होगी. गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना और आसपास के राज्यों में आगामी कुछ दिनों के दौरान गर्मी से राहत मिलती रहेगी तो लू (Heat wave) का भी सामना लोगों को नहीं करना पड़ेगा. 

उत्तर भारत में कहां-कहां होगी बारिश

उत्तर भारत में गुरुवार तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा. इसके चलते गुरुवार (09 अप्रैल, 2026) को पर्वतीय राज्य उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी. बारिश का यह दौर दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी, एमपी और बिहार में भी जारी रहेगा. उधर, राजस्थान में  9 अप्रैल से अगले 5 दिन तक मौसम साफ रह सकता है. राजस्थान के ज्यादातर जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है.  

दक्षिण भारत में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से दक्षिण भारत के अधिकतर राज्यों में मौसम खराब रहेगा. IMD के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध प्रदेश के समुद्र तटीय भागों में 9 और 10 अप्रैल के दौरान तूफानी बारिश का अलर्ट है. IMD ने लोगों को सलाह दी है कि वो समुद्र किनारे जाने से परहेज करें. दक्षिण के अहम राज्य केरल के एर्नाकुलम, कोट्टायम, अलाप्पुझा, कोल्लम, पुनालुर और तिरुवनंतपुरम जिलों में 9 और 10 अप्रैल को बारिश का अलर्ट है. कुछ हिस्सों में गर्मी और लू का प्रकोप भी देखने को मिलेगा. 

पूर्वोत्तर के राज्यों में होगी बारिश

मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार,  चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) के बांग्लादेश के ऊपर बनने से पूर्वोत्तर के राज्यों में शुमार असम, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने सकती है.

इसके अलावा इसके प्रभाव से पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी में कमोबेश मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहेगा. असम के दिसपुर, धुबरी, बारपेटा, नलबाड़ी, गुवाहाटी, गोलपारा, कोकराझार, बोंगाईगांव, कछार, हाफलोंग, सिलचर और करीमगंज बारिश फिलहाल नहीं थमने वाली है. असम में गुरुवार को विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वोटिंग भी है. बारिश के चलते वोटिंग प्रभावित होने का भी खतरा है.

MORE NEWS