होम / Weather Update Today 11 April 2022 भीषण गर्मी के बीच दिल्ली में आरेंज अलर्ट

Weather Update Today 11 April 2022 भीषण गर्मी के बीच दिल्ली में आरेंज अलर्ट

Sameer Saini • LAST UPDATED : April 11, 2022, 11:37 am IST

Weather Update Today 11 April 2022

Weather Update Today 11 April 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

Weather Update Today 11 April 2022 दिल्ली में एक महीने से जारी गर्म हवाओं के मौसम विभाग ने सोमवार को शहर में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है और ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। दिल्ली ही नहीं, उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में पारा तेजी से चढ़ रहा है। दिन के समय तेज धूप जैसे आसमान से आग बरसा रही है। बढ़ते तापमान के साथ लू के थपेड़ों से भी लोग परेशान हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक दिन के समय आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। वहीं अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों में हीट वेव (Heat Wave) की चेतावनी दी है। IMD के मुताबिक, राजस्थान, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पश्चिमी मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भीषण लू चलने की संभावना है।

कल से हल्की बारिश की संभावना

हरियाणा के गुरुग्राम में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। हरियाणा के गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। राहत वाली बात यह है कि हरियाणा के कुछ इलाकों में 12 से 16 अप्रैल के बीच हल्की बारिश हो सकती है. ऐसे में आने वाले दिनों में तापमान में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है।

उत्तर प्रदेश तपिश के साथ चल रही लू

उत्तर प्रदेश में जहां लोगों को सिर्फ गर्मी के सितम का सामना करना पड़ा रहा था, ऐसे में अब तपिश के साथ लू भी चलने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि यूपी के अधिकतर जिलों में तापमान अभी और बढ़ेगा। प्रदेश में बारिश की संभावना नजर नहीं आ रही है।

बिहार में बारिश की संभावना

उत्तरी बिहार में अगले 24 घंटे में हल्की बारिश के आसार हैं। आईएमडी के पूवार्नुमान के मुताबिक पश्चिमी-पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, किशनगंज और अररिया में कुछ एक जगहों पर छिटपुट बारिश हो सकती है।

Weather Update Today 11 April 2022

Also Read : Share Market Update Today 11 April 2022 शेयर मार्केट में आज इतनी गिरावट 

Connect With Us: Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

राष्ट्रपति ने आतिशी के CM पद के लिए दिखाई हरी झंडी, कल शाम 4.30 बजे लेंगी शपथग्रहण
तिरुपति बालाजी मंदिर में सबसे पहले कौन चढ़ाया था लड्डडू? क्या आपको पता है इस कहानी के बारे में
कल से शुरू हो रहा ग्रेजुएट लेवल की रेलवे NTPC भर्ती के लिए आवेदन, ऐसे कर सकते हैं अप्लाई
अडानी टोटल गैस लिमिटेड को मिला सबसे बड़ा ग्लोबल फाइनेंस, 1670 करोड़ से अधिक लोगों को सेवा में मिलेगी मदद
NLU में पढ़ना अब हुआ आसान, इन कोर्सों के लिए घटा दी गई क्वालीफाइंग परसेंटेज, जानें डिटेल्स
क्या यह मैसेजिंग ऐप है दुनिया के लिए खतरा? पेजर-वॉकी टॉकी विस्फोट के बाद इस देश ने लगाया इस App पर बैन
CTET December 2024 Exam: 1 दिसंबर को अब नहीं होगी CTET की परीक्षा , नई डेट हुई जारी, यहां जानें
ADVERTISEMENT