India News (इंडिया न्यूज), Weather Update Today: देशभर में ठंड ने सबको कंपा रखा है। कई राज्यों में कोहरे ने कोहराम मचा रखा है। शीतलहर के साथ कोहरे के कारण लोग ठंड से बचने के लिए अलाव जला रहे हैं। ऐसे में बाजारों में रूम हीटर की भी मांग बढ़ गई है। पहाड़ों में तापमान की गिरावट के बाद मैदानी इलाकों में कंपन महसूस हो रही है। कहीं घना कोहरा है तो कहीं बर्फबारी हो रही है। सुबह-सुबह लोगों को गाड़ी चलाने में परेशानी हो रही है।
ठंड हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दिया है। इसी के साथ 27 दिसंबर की सुबह से ही दिल्ली में धुंध की चादर बिछी हुई है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में कई राज्यों में तापमान में और गिरावट देखने के आसार हैं। इसी के साथ आज उत्तर से लेकर पश्चिम और पूर्व से लेकर दक्षिण तक कैसा रहेगा देश में मौसम इसके बारे में जान लेते हैं।
#WATCH पंजाब: पूरे उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी है। लुधियाना में लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। pic.twitter.com/VY9zqdGyDR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 30, 2023
आईएमडी की मानें तो दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में दिसंबर के अंत तक देर शाम और सुबह के दौरान घने कोहरा छाए रहेगा। इसके लिए मौसम विभाग न चेतावनी भी जारी की है। विभाग ने ड्राइवरों को फॉग लाइट का इस्तेमाल करने को कहा है। साथ ही यात्रियों को एयरलाइंस, रेलवे और राज्य परिवहन के शेड्यूल के बारे में अपडेट रहने के लिए कहा गया है। आईएमडी के अनुसार ‘गाड़ी चलाते समय या परिवहन के किसी भी साधन का उपयोग करते समय सावधानी बरतें।”
#WATCH बठिंडा, पंजाब: शहर में घना कोहरा छाने से विज़िबिलिटी कम हुई। pic.twitter.com/CXLMyiiDbA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 29, 2023
27 दिसंबर को घने कोहरे ने पूरे दिल्ली NCR को अपने आगोश में ले लिया था। 28 दिसंबर को थोड़ी राहत मिली है। सुबह से ही कोहरा कम रहा। वही हाल आज 30 दिसंबर को भी है। आज पूरे दिल्ली NCR में 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने के आसार हैं। हालांकि, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से दिल्ली का न्यूनतम तापमान अभी भी साल के इस समय के सामान्य से दो डिग्री कम था। वहीं, यूपी, बिहार, हरियाणा और राजस्थान में सर्दियां बढ़ने लगी।
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में घना कोहरा देखने को मिला। बढ़ती ठंड से बचने के लिए बेघर लोग रैन बसेरे का सहारा ले रहे हैं।
#WATCH उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में घना कोहरा देखने को मिला। बढ़ती ठंड से बचने के लिए बेघर लोग रैन बसेरे का सहारा ले रहे हैं।
(वीडियो दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग से है) pic.twitter.com/acXmZHwQsO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 29, 2023
दिल्ली में बढ़ती ठंड से बचने के लिए बेघर लोग रैन बसेरे का सहारा ले रहे हैं।
#WATCH दिल्ली: बढ़ती ठंड से बचने के लिए बेघर लोग रैन बसेरे का सहारा ले रहे हैं।
(वीडियो सफदरजंग इलाके से है।) pic.twitter.com/i0e6KvU15u
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 29, 2023
उत्तर प्रदेश के मेरठ में घना कोहरा देखने को मिला।
#WATCH उत्तर प्रदेश: मेरठ में घना कोहरा देखने को मिला। pic.twitter.com/achdrpUADl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 29, 2023
आज यानि 29 दिसंबर (शुक्रवार) को दिल्ली में रेड अलर्ट जारी किया गया। 30 दिसंबर के लिए आरेंज जबकि साल के अंत व नए साल से पहले दिन के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से धुंध और कोहरे की तस्वीरें साझा की है। फोटो में पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश में कोहरे की परत बनी नजर आ रही है। कोहरे के साथ सर्द हवाएं लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है।राजस्थान के जयपुर में घना कोहरा छाए रहने के कारण विजिबिलिटी कम हुई।
#WATCH राजस्थान: जयपुर में घना कोहरा छाए रहने के कारण विजिबिलिटी कम हुई। pic.twitter.com/SKpSePuSzX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 30, 2023
जम्मू-कश्मीर में घने कोहरे और ठंड की दोहरी मार झलनी पड़ रही है। श्रीनगर में सोमवार सुबह दृश्यता 100 मीटर से कम रही। वहीं बर्फबारी से श्रीनगर समेत प्रमुख स्थानों पर पारा शून्य से नीचे रहा। माइनस 4.3 डिग्री के साथ पहलगाम सबसे ठंडा रहा।
राजधानी दिल्ली समेत आगरा, प्रयागराज और ग्वालियर में घने कोहरे के कारण सुबह 8 बजे दृश्यता शून्य दर्ज की गई। वहीं, सुबह पांच बजे वाराणसी में 200 मीटर, लखनऊ और नागपुर में भी दृश्यता 500 मीटर दर्ज की गई। एनसीआर में भी दृश्यता 500 मीटर से कम ही रही।
Also Read:-
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.