होम / Weather Updates: देश के इन राज्यों में बारिश का सितम तो कहीं पर मौसम होगा ठंडा! जानें कैसा होगा मौसम

Weather Updates: देश के इन राज्यों में बारिश का सितम तो कहीं पर मौसम होगा ठंडा! जानें कैसा होगा मौसम

Ankita Pandey • LAST UPDATED : September 24, 2024, 7:17 pm IST

Weather Updates: मौसम अपडेट

India News (इंडिया न्यूज), Weather Update: देश की राजधानी दिल्ली में बारिश थमी ही थी की फिर गर्मी ने सताना शुरू कर दिया है। लेकिन गर्मी का यह हाल पूरे देश में नहीं है। कई राज्यों में मानसून की बारिश ने मौसम को ‘ठंडा-ठंडा’ बना दिया है। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार 24 सितंबर को न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक है।

दिल्ली में छाए रहेंगे बादल

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। साथ ही यहां आर्द्रता का स्तर 85% तक पहुंच सकता है, जिससे गर्मी और उमस बढ़ने की संभावना है।

उत्तर-पश्चिम भारत के अलग-अलग इलाकों में बारिश

मौसम विभाग ने 24 से 26 सितंबर के बीच गोवा, मध्य महाराष्ट्र और कोंकण क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही इन इलाकों में मौसम ठंडा हो गया है। वहीं, गुजरात के कुछ इलाकों में भी 25 और 26 सितंबर को अच्छी बारिश हो सकती है। 24 से 28 सितंबर के बीच कच्छ और सौराष्ट्र में हल्की बारिश होने की संभावना है।

उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हालांकि, पश्चिमी राजस्थान में पूरे सप्ताह शुष्क मौसम रहने की संभावना है। उत्तराखंड में 25 से 26 सितंबर के बीच भारी बारिश हो सकती है, जबकि 26 और 27 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। हालांकि, बारिश न होने के बावजूद भी इन इलाकों का तापमान सामान्य से काफी कम है।

गले से लगाया, दुलार किया, अब मंत्री अशोक चौधरी क्यों करने लगे CM नीतीश से दूर जाने की बात?

भारत के उत्तर-पूर्वी और पूर्वी इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी

पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत के कई राज्यों में भी भारी बारिश का अनुमान है। असम और मेघालय में 25 और 26 सितंबर को अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। 26 सितंबर को सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और उप-हिमालयी में पश्चिम बंगाल में बारिश की संभावना है।

25 से 27 सितंबर तक बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में बारिश जारी रह सकती है। मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में भी 24 से 29 सितंबर के बीच अच्छी बारिश होने की पूरी संभावना बताई जा रही है।सिक्किम की राजधानी गंगटोक का तापमान गिरकर 11 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। लद्दाख में इसका तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। कम तापमान के आने से इन इलाकों में ठंड बढ़ गई है।

सिक्किम और पश्चिम बंगाल में उमस भरा रहेगा मौसम

आईएमडी के अनुसार उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गर्म और उमस भरा मौसम जारी रह सकता है। इसके साथ ही केरल, कर्नाटक, कोंकण, गोवा और महाराष्ट्र के तटों पर 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिनकी रफ्तार 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

जहां एक ओर देश के अलग-अलग हिस्सों में लोग गर्मी और उमस से परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ राज्यों में मानसून की बारिश से ठंडक का अहसास हो रहा है। आईएमडी के ताजा अपडेट के अनुसार आने वाले दिनों में कई राज्यों में मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

UPSC की तैयारी कर रही लड़की के बाथरूम और बेडरूम में लगाया कैमरा, मकान मालिक के बेटे पार की अश्लीलता की सारी हदे, फिर जो हुआ…

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

जानें कितनी होती है विश्व की सबसे खतरनाक Mossad के जासूसों की सैलरी, बड़े- बड़े देशो के उद्योगपति भी रह गए हैरान
कॉफी पीने वालों के लिए खुशखबरी…दिल को फिट रखने में फायदेमंद, स्टडी में हुआ खुलासा
Pradeep Mishra: कथावाचक प्रदीप मिश्रा का बड़ा बयान, बोले- ‘रावण का पुतला छोड़ो बलात्कारियों को…’
इस देश की महिलाएं देती हैं दुनिया में सबसे ज्यादा बच्चों को जन्म, जानें इस लिस्ट में भारत पाकिस्तान किस नंबर पर
BEL ने कई पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई, जानें पूरा डिटेल्स
Test Cricket: लाल गेंद की जगह सफेद गेंद से क्यों खेला जाता है टेस्ट मैच, वजह जान हो जाएंगे हैरान
आपको चेहरे को चमका देगी डस्टबिन में रखी ये चीज, फेकने से पहले जरुर जान इसका महत्व
ADVERTISEMENT