Live
Search
Home > देश > Bengal Assembly Election 2026 Date: बंगाल चुनाव के तारीखों का ऐलान, दो चरणों में होगी वोटिंग

Bengal Assembly Election 2026 Date: बंगाल चुनाव के तारीखों का ऐलान, दो चरणों में होगी वोटिंग

Bengal Assembly Elections:पहले चरण में राज्य के 152 विधानसभा सीटों में 23 अप्रैल को वोटिंग होगी. जबकि दूसरे चरण में 142 विधानसभा सीटों पर 29 अप्रैल को वोटिंग होगी. वोटों की गिनती 4 मई को सभी 5 राज्यों के साथ ही होगी.

Written By: Divyanshi Singh
Last Updated: 2026-03-15 16:44:42

Mobile Ads 1x1

Bengal Assembly Elections Date : असम, पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों की चुनाव तारीखों का ऐलान आज हुआ है. चुनाव आयोग ने आज शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका एलान किया  बंगाल में दो चरण में चुनाव होंगे. पहले चरण में राज्य के 152 विधानसभा सीटों में 23 अप्रैल को वोटिंग होगी. जबकि दूसरे चरण में 142 विधानसभा सीटों पर 29 अप्रैल को वोटिंग होगी. वोटों की गिनती 4 मई को सभी 5 राज्यों के साथ ही होगी. मालूम हो कि बंगाल में विधानसभा की कुल सीटें 294 हैं.

 मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि कुछ दिनों पहले चुनाव अधिकारियों ने सभी राज्यों का दौरा किया. सभी राज्यों के राजनीतिक दलों के साथ-साथ, डीएम, एसपी और अन्य नोडल अधिकारियों के साथ चर्चा की है.

639091888403050236

 किस राज्य में कितने वोटर?

CEC ज्ञानेश कुमार ने कहा कि राज्यों के दौरे के दौरान, कमीशन ने सभी पॉलिटिकल पार्टियों, राज्य के अधिकारियों और CEO से मुलाकात की. पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में चुनाव का जश्न चल रहा है. चीफ इलेक्शन कमिश्नर के मुताबिक, इस चुनाव में 174 मिलियन वोटर वोट डालेंगे. इलेक्शन कमीशन हर वोटर का स्वागत करने के लिए तैयार है. मैं सभी वोटरों से आग्रह करता हूं कि वे चुनाव में हिस्सा लें और गर्व के साथ वोट डालें.

  • असम: 2.50 करोड़
  • केरल: 2.70 करोड़
  • पुडुचेरी: 9.44 लाख
  • तमिलनाडु: 5.67 करोड़
  • पश्चिम बंगाल: 6.44 करोड़

राज्यों के चुनाव में 25 लाख चुनाव अधिकारी लगेंगे

सीईसी ज्ञानेश कुमार ने बताया कि इन सभी 5 राज्यों के चुनाव में कुल 25 लाख चुनाव कर्मी और अधिकारी लगेंगे. इसमें 15 लाख पोलिंग अधिकारी होंगे. 8.5 लाख सुरक्षा कर्मी होंगे.

पांच राज्यों में कुल 824 विधानसभा सीटें 

चुनाव की तारीखों की घोषणा करने से पहले, CEC ज्ञानेश कुमार ने कहा कि इन पांचों राज्यों में से हर एक में 2.19 लाख पोलिंग स्टेशन होंगे. सभी पोलिंग स्टेशनों से वेबकास्टिंग की जाएगी.पांचों राज्यों में कुल 824 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी.

बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 पर एक नजर

  • कुल सीटें: 294
  • चरण: 2021 के चुनाव कोरोना महामारी के बीच 8 चरणों में संपन्न हुए थे.
  • नतीजे: ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने प्रचंड बहुमत हासिल करते हुए 213 सीटों पर जीत दर्ज की थी.
  • विपक्ष: बीजेपी मुख्य विपक्षी दल के रूप में उभरी, जिसने 77 सीटों पर जीत हासिल की. हालांकि, वाम मोर्चा और कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था और वे शून्य पर सिमट गए थे.
  • वोट शेयर: TMC को लगभग 48% वोट मिले थे, जबकि बीजेपी को करीब 38% वोट प्राप्त हुए थे.

MORE NEWS