Live
Search
Home > देश > West Bengal Election: अधीर रंजन चौधरी फिर मैदान में! कांग्रेस ने जारी की 284 प्रत्याशियों की पूरी लिस्ट, देखें किसे कहां से मिला टिकट

West Bengal Election: अधीर रंजन चौधरी फिर मैदान में! कांग्रेस ने जारी की 284 प्रत्याशियों की पूरी लिस्ट, देखें किसे कहां से मिला टिकट

Congress Candidate List: बंगाल चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर! 284 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर सबको चौंकाया. अधीर रंजन चौधरी बहरामपुर से लड़ेंगे चुनाव, देखें किसे कहां से मिला टिकट.

Written By: Shivani Singh
Last Updated: 2026-03-29 19:49:36

Mobile Ads 1x1

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है. कांग्रेस ने रविवार को विधानसभा चुनावों के लिए अपने सभी 284 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. सबसे खास बात यह है कि इस बार कांग्रेस किसी के साथ गठबंधन न करके अकेले चुनाव लड़ने के मैदान में उतरी है.

मैदान में बड़े चेहरे

कांग्रेस ने अपने दिग्गज नेता और पूर्व सांसद अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhury) को बहरामपुर से उम्मीदवार बनाया है. भवानीपुर सीट जहां से पिछली बार ममता बनर्जी ने जीत दर्ज की थी, वहां से कांग्रेस ने प्रदीप प्रसाद को उतारा है. पूर्व सांसद मौसम नूर को मालतीपुर से टिकट दिया गया है.

त्रिकोणीय हुआ मुकाबला

अब तक बंगाल की जंग मुख्य रूप से ममता बनर्जी की TMC और BJP के बीच मानी जा रही थी, लेकिन कांग्रेस के सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारने से मुकाबला अब दिलचस्प और त्रिकोणीय हो गया है.

चुनाव का शेड्यूल

बंगाल में इस बार चुनाव दो चरणों में सिमट जाएगा. पहला चरण का चुनाव 23 अप्रैल को होना है. दूसरा चरण 29 अप्रैल को होगा. वहीं नतीजा 4 मई को आएगा.

2021 के चुनावों में ममता बनर्जी की TMC ने 213 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया था, जबकि कांग्रेस और वामपंथी दलों का खाता तक नहीं खुल सका था. इस बार कांग्रेस अपनी खोई हुई जमीन वापस पाने की कोशिश में है.

MORE NEWS