Live
Search
Home > देश > क्या आप भी कर रहे हैं बिना टिकट यात्रा? TTE से डरने की जरूरत नहीं, यहां जानें क्या करें और क्या नहीं

क्या आप भी कर रहे हैं बिना टिकट यात्रा? TTE से डरने की जरूरत नहीं, यहां जानें क्या करें और क्या नहीं

अगर आप ट्रेन में बिना टिकट के यात्रा कर रहे हैं तो ऐसे में बिलकुल नहीं घबराएं. इस लेख में हम आपको बताएंगे कि बिना टिकट ट्रेन में यात्रा करने पर आपको क्या करना चाहिए. चलिए जानते हैं बिना टिकट यात्रा करने पर रेलवे के कुछ नियमों के बारे में.

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: 2026-02-17 18:18:41

Mobile Ads 1x1

Indian Railway Rules: बिना टिकट ट्रेन में यात्रा करना वैसे तो अवैध है, जिसके लिए आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है. लेकिन, कई बार इमरजेंसी या सीट कंफर्म नहीं होने के चलते आनन-फानन में बिना टिकट लिए यात्रा करनी पड़ जाती है. बिना टिकट यात्रा करने पर टीटीई आपको पकड़कर जुर्माना वसूल सकता है. लेकिन, इस स्थिति में कई बार लोग TTE से इतना डर जाते हैं कि टिकट चेक होने के डर से अलग-अलग कोच में छुपने लगते हैं.

अगर आप ट्रेन में बिना टिकट के यात्रा कर रहे हैं तो ऐसे में बिलकुल नहीं घबराएं. इस लेख में हम आपको बताएंगे कि बिना टिकट ट्रेन में यात्रा करने पर आपको क्या करना चाहिए. चलिए जानते हैं बिना टिकट यात्रा करने पर रेलवे के कुछ नियमों के बारे में. 

बिना टिकट यात्रा करने पर क्या करें 

अगर आप बिना टिकट यात्रा कर रहे हैं तो ऐसे में बिलकुल नहीं घबराएं, बल्कि खुद जाकर टीटीई से मिलें और उन्हें अपनी समस्या बताएं. पकड़े जाने पर भी बिना किसी बहस के आपको टीटीई से शुरूआत से लेकर उस स्टेशन तक का टिकट बनवाना है, जहां से आप यात्रा कर रहे हैं. इसके बाद टीटीआई आपसे 250 रुपये का जुर्माना ले सकता है और एक नई टिकट बनाकर दे सकता है. 

टिकट लेकर पूरी कर सकते हैं यात्रा 

अगर आप जल्दबाजी में घर से बिना टिकट निकले हैं तो ऐसे में ट्रेन में जाकर टीटीई से टिकट बनवा सकते हैं. ऐसे में न तो टीटीई आपसे बदतमीजी कर सकता है और न ही आपसे ट्रेन से उतरने के लिए कह सकता है. लेकिन, जब भी आप टीटीई से टिकट बनवाएं उनसे टिकट या भुगतान की पर्ची जरूर लें ताकि जिस स्टेशन पर आप अपनी यात्रा पूरी करें वहां कोई अन्य टीटीई आपको परेशान न कर सके. 

इन नियमों का जरूर रखें ध्यान 

  1. अगर आप बिना टिकट यात्रा कर रहे हैं तो टीटीई आपसे चलती ट्रेन में उतरने के लिए नहीं कह सकते हैं. 
    टीटीई आपसे बदतमीजी और मारपीट नहीं कर सकते हैं इसकी शिकायत आप RPF में कर सकते हैं. 
    रात में महिला को किसी असुरक्षित स्टेशन पर उतरने के लिए नहीं कहा जा सकता है. 
    आप धूम्रपान या नशा करके ट्रेन में यात्रा नहीं कर सकते हैं.

MORE NEWS

Home > देश > क्या आप भी कर रहे हैं बिना टिकट यात्रा? TTE से डरने की जरूरत नहीं, यहां जानें क्या करें और क्या नहीं

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: 2026-02-17 18:18:41

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS